पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Higher Education

स्नातक की रिक्त सीटों पर 13 अगस्त एवं परास्नातक में 18 अगस्त तक प्रवेश

✍️ Admin 📅 10 August, 2026 ⏰ 09:41 PM 👁 44 views


गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए तिथियां निर्धारित की हैं।
महाविद्यालय के प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी (कृषि), बीबीए एवं बीसीए प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटों पर प्रवेश 13 अगस्त 2026 तक “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे पंजीकरण पूर्ण करने के बाद तत्काल महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं।
इसी क्रम में एमए प्रथम सेमेस्टर (राजनीतिशास्त्र को छोड़कर), एमएससी प्रथम सेमेस्टर (जंतु विज्ञान को छोड़कर) तथा एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को 18 अगस्त 2026 तक प्रवेश का अवसर दिया गया है। 

इसके लिए विद्यार्थियों को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की वेबसाइट (समर्थ पोर्टल) तथा महाविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर संबंधित विभाग/प्रवेश प्रभारी से संपर्क करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चलेगी।
महाविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एमए राजनीति शास्त्र तथा एमएससी जंतु विज्ञान में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा। इन पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची महाविद्यालय की वेबसाइट lbsdc.org.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर न छूटे।

📤 शेयर करें: