पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Heavey Rain

भारी बारिश एवं तेज हवाओं के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त फसल बर्बाद बिजली एवं इंटरनेट ध्वस्त

✍️ Admin 📅 26 September, 2026 ⏰ 10:30 PM 👁 226 views

गोंडा। जिले में 48 घंटे से हो रही भारी बारिश एवं तेज हवाओं के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। इसके चलते आम जनता अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हो गई है। किसी अनिष्ट की आशंका से कोई घर से बाहर निकल ही नहीं पा रहा है। घर से वही लोग निकल रहे हैं जिनका कोई बहुत जरूरी काम है या वे कोई नौकरी करते हैं। 

जिले में जगह पेड़ गिरने से एक ओर जहां आवागमन प्रभावित होकर रह गया है वहीं दूसरी ओर बिजली सप्लाई व्यवस्था चौपट होकर रह गई है। बिना बिजली के सभी प्रकार के जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं और ठप है। किसानों की धान एवं  मक्का की फसल चौपट हो गई है। ज्यादातर किसानों के खेतों में लगी फसल खराब होने से किसानों को भविष्य की जरूरतों की चिन्ता खाये जा रही है। मौसम की मार से किसान की गाढ़ी मेहनत की कमाई फसल तैयार होने की स्थिति में आकर बरबाद हो गई है। इसके चलते उसको अपनी घर गृहस्थी चलाने में भविष्य में अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 लोगों को अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। बिजली न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट भी बन्द है नहीं काम कर रहा है। लखनऊ हाइवे पर स्थित बालपुर कस्बे में जियो और एयरटेल एवं वोडाफोन समेत सभी प्रमुख कंपनियों का इंटरनेट बन्द है।

 इन सभी कंपनियों इंटरनेट तब तक ही चलता है जब तक बिजली रहती है। यदि बिजली नहीं रहती तो इन्टरनेट भी बन्द हो जाता है। इस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों की इंटरनेट व्यवस्था भी बिजली के सहारे छोड़ दी गई है। जबकि सभी प्रमुख कंपनियों को इस क्षेत्र से करोड़ों रुपए का राजस्व रिचार्ज के रूप में मिलता है। इसके बावजूद कंपनियों के अधिकारियों की भारी लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट व्यवस्था चौपट होकर रह गई है।

📤 शेयर करें: