पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Firing

प्रधानी के वर्चस्व में दो गुट भिड़े कई राउंड फायरिंग हड़कंप भारी फोर्स तैनात

✍️ Admin 📅 19 February, 2026 ⏰ 02:33 PM 👁 337 views

IMG-20260219-WA0091.jpg 98.03 KB


करनैलगंज। कोतवाली क्षेत्र के चगेरिया गांव में वर्चस्व की जंग ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान गांव में कई राउंड फायरिंग की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हमले में एक युवक के सिर में छर्रे लगे हैं, जबकि एक बुजुर्ग लोहे के रॉड के प्रहार से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गांव में एक ही समुदाय के दो जातियों में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 चगेरिया निवासी आर्यन दीक्षित और कमला प्रसाद दीक्षित पर दूसरे पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में आर्यन दीक्षित के सिर में छर्रे लगे हैं जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। हमलावरों ने कमला प्रसाद दीक्षित के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उन्हें अधमरा कर दिया। घटना के समय गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। फायरिंग के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें उपद्रवी बेखौफ हथियार लहराते दिख रहे हैं। 

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। छर्रे लगने के कारण आर्यन की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। गांव में फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है लेकिन तनाव बरकरार है।

 पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल अरविंद कुमार का कहना है कि चंगेरिया गांव में मारपीट और फायरिंग की सूचना मिली है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस बल तैनात है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ग्राम चंगेरिया में हुई घटना में घायल कमला प्रसाद दीक्षित के पुत्र विष्णुदेव दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट, धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें सौरभ प्रताप सिंह उर्फ भोलू सिंह, अजय सिंह, रिंकू सिंह, शेष सिंह, गौरव सिंह, प्रमोद राजपूत, बरखू, चंदन यादव निवासी ग्राम चंगेरिया सहित दस अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी कोतवाल अरविंद कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट पंजीकृत कर विवेचना कराई जा रही है अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है।

📤 शेयर करें: