नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में कोचिंग शिक्षक के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर
गोंडा। जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में कोचिंग शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को जबरन गले लगाया और आपत्तिजनक टिप्पणी किया। परिजनों की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक आत्मा सिंह को सौंपी गई है।