दलित किशोरी के अपहरण का मामला आया सामने पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
उमरी बेगमगंज गोंडा । स्थानीय थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय दलित किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विश्राम चौहान पुत्र श्यामू चौहान निवासी उमरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक किशोरी के लापता होने के बाद काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर किशोरी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।