एलआईसी अभिकर्ता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला मामले में दर्ज की गई एफआईआर
बालपुर गोंडा। थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र की ग्रामपंचायत बटोरा बख्तावर सिंह के ग्राम नूरपुर निवासी विमल कुमार शुक्ला क़ी तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप कुमार शुक्ला निवासी ग्राम नूरपुर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में कहा गया है की बीते 4 जनवरी की सुबह 9 बजे उसके चाचा एलआईसी अभिकर्ता वेद प्रकाश शुक्ला गांव के राम गोपाल के दरवाजे के पास थे। उसी बीच पुरानी रंजिश क़ो लेकर प्रदीप कुमार शुक्ल कुहाड़ी से लैस होकर पीछे से पहुंचे और उसके चाचा वेद प्रकाश शुक्ला के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिए।
शोर शराबा होने पर लोग दौड़े जिस पर आरोपी गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। विमल कुमार ने बताया की उसके चाचा वेद प्रकाश शुक्ला के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें जिला असपताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज ने बताया की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।