पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
FIR

नाबालिग बालिका के अपहरण में 3 लोगों के विरुद्ध दर्ज किया गया मुकदमा

✍️ Admin 📅 22 February, 2025 ⏰ 01:35 PM 👁 135 views
  परसपुर गोण्डा। स्थानीय थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका के अपहरण मामले में यहां की निवासिनी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध नाबालिक बालिका के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। घटना थाना परसपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव की है। महिला ने तहरीर में कहा है कि शादी करने की नियत से कि बीते 20 फ़रवरी की शाम करीब 5 बजे रिंकू व ढोढ़े की मदद से शिवम कश्यप उसकी नाबालिक पुत्री क़ो अपने साथ कहीं लेकर चला गया है। पीड़िता ने बालिका क़ो बरामद कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवम कश्यप, रिंकू, ढोढ़े निवासी ग्राम बलमत्थर भभूती पांडेय पुरवा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक परसपुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
📤 शेयर करें: