पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Festival

मकर संक्रांति के अवसर पर सैकड़ों किसानों को खिचड़ी प्रसाद वितरित

✍️ Admin 📅 16 January, 2025 ⏰ 11:39 AM 👁 140 views
गोंडा। मैजापुर चीनी मिल्स द्वारा मकर संक्रांति पर किसानों के साथ खिचड़ी भोज का कार्यक्रम बलरामपुर चीनी मिल्स लि० इकाई-मैजापुर द्वारा आयोजित किया गया। मकर सक्रांति के पावन पर्व पर दिनांक 14-01-2025 को लगभग 750-800 किसानों को सहर्ष खिचडी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों द्वारा बड़े चाव से खिचडी का प्रसाद ग्रहण किया गया और मकर सक्रांति के पावन पर्व का आनन्द उठाया साथ ही प्रबन्ध तन्त्र द्वारा किसानों के लिए प्रतिदिन शीतलहर में किये जा रहे अलाव का भी लुफ्त उठाया। खिचड़ी कार्यक्रम में सन्दीप अग्रवाल, मुख्य महाप्रबन्धक, पी०के० चतुर्वेदी महाप्रबन्धक (गन्ना), मुकेश झुनझुनवाला महाप्रबन्धक (वाणिज्य) एवं सौरभ गुप्ता, प्रबन्धक (प्रशासनिक) तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण आदि किसानों की सेवा में उपस्थित रहे।
📤 शेयर करें: