अपने तबादलारत एसपी विनीत जायसवाल को गोंडा वालाें ने कुछ इस तरह दी भावभीनी विदाई
साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की सहायता के लिए साइबर सेल/साइबर थाना द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की गयी। पुलिस की कार्यप्रणाली में ’’तकनीक एवं आधुनिक संसाधनों के बेहतर उपयोग’’ को भी बढ़ावा दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण त्योहारों, धार्मिक आयोजनों, परीक्षाओं, चुनावों एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर ’’सुदृढ़ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था’’ सुनिश्चित कराने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया। विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महोदय को ’’स्मृति-चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ’’ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन दायित्व में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद गोण्डा में कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया बन्धुओं एवं आमजन का निरन्तर सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ’’पुलिस सेवा में टीमवर्क, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं जनता के प्रति जवाबदेही अत्यन्त महत्वपूर्ण है।’’ सभी पुलिसकर्मी भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समारोह के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महोदय को उनके ’’नवीन दायित्व पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर’’ के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गयी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की गयी।