पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Entrance

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तारीख बढ़कर हुई 15 फरवरी

✍️ Admin 📅 07 February, 2026 ⏰ 08:19 PM 👁 82 views



गोण्डा 07 फरवरी 2026*  - शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए में कक्षा-06 एवं कक्षा-09 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि विस्तारित कर दी गई है। महानिदेशक, अटल आवासीय विद्यालय द्वारा इस संबंध में सभी मण्डलायुक्त को निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार विभिन्न मण्डलों से अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त होने के दृष्टिगत अधिक से अधिक पात्र बच्चों को अवसर देने के उद्देश्य से तिथियों में संशोधन किया गया है। अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है, जो पूर्व में 31 जनवरी 2026 थी। आवेदनों का सत्यापन 25 फरवरी 2026 तक किया जाएगा, जबकि प्रवेश पत्र 26 से 28 फरवरी 2026 के बीच जारी होंगे।

प्रवेश परीक्षा 08 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 18 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग एवं ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया 20 मार्च से 29 मार्च 2026 के मध्य संपन्न कराई जाएगी। नया शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा।

आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने उप श्रमायुक्त को निर्देश दिये है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध व सुचारु रूप से संपन्न कराएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र छात्र लाभान्वित हो सकें।

📤 शेयर करें: