पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Drowning

नहर के तेज बहाव में डूबकर युवक की मौत परिजनों में कोहराम

✍️ Admin 📅 22 August, 2026 ⏰ 06:09 PM 👁 43 views




वजीरगंज गोंडा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी निवासी 45 वर्षीय दद्दन की शनिवार दोपहर को नहर में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि मृतक बकरी चराने गया था और नहर में मछली का शिकार भी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक ग्राम पंचायत के पास से गुजर रही खिरिया माइनर नहर में अचानक बकरी को डूबते देखा जिसे बचाने के लिए वह पानी में कूद गया था। नहर के पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूबने लगा। आसपास के लोग उन्हें बचाने दौड़े किंतु सायफन में घुमावदार तेज बहाव में फंस जाने से डूबकर उनकी मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलने पर एसओ दिनेश सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधान वृजराज ने बताया कि मृतक को दो पुत्र शिवम (17) सत्यम (12) व एक बेटी शिवानी (15) है। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी रीना देवी व मां सीतापति का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की पिता की मौत 4 वर्ष पहले हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई नानकू की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

📤 शेयर करें: