पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Drowning Death

कमल का फूल तोड़ने गए युवक की कटहा घाट टेढ़ी नदी में डूबकर मौत कोहराम

✍️ Admin 📅 19 October, 2026 ⏰ 10:17 PM 👁 136 views

गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र की ग्रामपंचायत छावनी सरकार के दर्शनपुरवा निवासी 27 वर्षीय श्रवण सिंह पुत्र दिग्गज सिंह की टेढ़ी नदी में डूबकर मौत हो गई। रविवार को वह कटहा घाट स्थित टेढ़ी नदी में कमल का फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

सोमवार सुबह युवक का शव नदी में उतराता मिला। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान कर परिजनों और नगर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने शव को नदी से निकलवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी किया। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

📤 शेयर करें: