पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Disclosure

मैकेनिक लूटकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया भंडाफोड़ 4 गिरफ्तार मोबाइल बाइक स्कूटी बरामद

✍️ Admin 📅 01 October, 2026 ⏰ 02:48 PM 👁 241 views

गोंडा। जिले में मैकेनिक से लूट का 12 घंटे में पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। देहात कोतवाली पुलिस ने 4 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया है।
राजपाल यादव, अंशु पांडेय उर्फ भास्कर समेत 2 बाल अपचारी गिरफ्तार किए गए हैं।
लूटी गई स्कूटी, ₹8 हजार नकदी और मोबाइल बरामद किया गया है। वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना और अपाचे बाइक भी बरामद की गई है। गोंडा-डेहरास मार्ग पर मंडप मंदिर के पास लूट की वारदात हुई थी। सीओ नगर योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों ने इस लूटकांड का खुलासा कर दिया है। दोनों बालिग आरोपियों को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

📤 शेयर करें: