पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, 'पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए'

✍️ Admin 📅 16 September, 2026 ⏰ 03:15 PM 👁 44 views

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूपीआई पर केंद्र सरकार की तरफ से टैक्स लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया है. इसके साथ ही, पीएम मोदी से यूपीआई पर लगने वाले टैक्स को वापस लेने की मांग की है. 

X पर राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (16 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने UPI Tax को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा कहा, ‘इंदिया जी से एक बार पूछा गया था कि उनका झुकाव किस तरफ ज्यादा है- लेफ्ट या राइट. इस पर इंदिरा जी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनका झुकाव किसी तरफ नहीं है, उनकी सोच बिल्कुल सीधी है.’

Modi ji, roll back the UPI tax. Now. pic.twitter.com/IIt46zMgCG

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 16, 2026

उन्होंने कहा, ‘लेकिन मोदी जी का कॉन्सेप्ट ही अलग है. न वो बाईं तरफ हैं, न दाईं तरफ. उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेटकर आत्मसमर्पण कर देने का फैसला कर लिया है. उन्होंने यूपीआई पर टैक्स लगाकर और अमेरिका को बहुत बड़ी रकम देकर भारत के हर नागरिक पर टैक्स लगा दिया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी जी, अमेरिका के सामने झुकना बंद कर दीजिए. हिम्मत कीजिए और खड़े हो जाइए और यूपीआई टैक्स को वापस लीजिए.’ 

UPI टैक्स पर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

अब सवाल उठता है कि 2,000 रुपए से ऊपर के Merchant UPI पेमेंट पर जो चार्ज लगाया गया है... उसके सबसे बड़े लाभार्थी कौन हैं?

जवाब है-

• PhonePe
• Google Pay

PhonePe और Google Pay का 86% मार्केट पर कब्जा है, ऐसे में MDR रेवेन्यू उनकी कमाई और वैल्यूएशन बढ़ाएगा।

यानी इसका सबसे… pic.twitter.com/biMllWVPdB

— Congress (@INCIndia) September 16, 2026

वहीं, इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी आधिकारिक रूप से बयान जारी किया है. कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘अब सवाल उठता है कि 2,000 रुपये से ऊपर के Merchant UPI पेमेंट पर जो चार्ज लगाया गया है, उसके सबसे बड़े लाभार्थी कौन हैं? जवाब है- PhonePe और Google Pay.’

उन्होंने कहा, ‘PhonePe और Google Pay का 86% मार्केट पर कब्जा है, ऐसे में MDR रेवेन्यू उनकी कमाई और वैल्यूएशन बढ़ाएगा. यानी इसका सबसे बड़ा फायदा PhonePe, Google Pay और Amazon Pay को होगा. ये सभी अमेरिकी कंपनियों से जुड़े पेमेंट प्लेटफॉर्म हैं. मतलब भारतीयों की जेब से वसूली कर, अमेरिका की कंपनियों की तिजोरियां भरी जा रही है.’ 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: