पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: ईरानी मिसाइलों से मध्य-पूर्व में अमेरिका को हुआ भारी नुक़सान

✍️ Admin 📅 16 September, 2026 ⏰ 09:05 AM 👁 42 views

बीबीसी के अमेरिकी सहयोगी सीबीएस न्यूज़ ने पहली बार कई तस्वीरें जारी की हैं, जिसके बारे में उसका कहना है कि ये तस्वीरें ख़ास तौर पर सीबीएस समाचार नेटवर्क को ही उपलब्ध कराई गई हैं. ये तस्वीरें ईरान की ओर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद मध्य पूर्व में स्थित कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर इमारतों और वाहनों को हुए व्यापक नुक़सान और विनाश को दिखाती हैं. ये तस्वीरें सेवा में मौजूद अमेरिकी सैन्य कर्मियों ने सीबीएस को इस शर्त पर भेजीं कि उनकी पहचान गुप्त रखी जाए, क्योंकि अमेरिकी सेना में मीडिया पर सख्त प्रतिबंध हैं. इस संबंध में क्षेत्र में तैनात सैनिकों में से एक ने सीबीएस को बताया, "यह हमारे सैन्य ठिकानों के लिए बहुत बड़ा नुक़सान है, जिसकी जानकारी अमेरिकी जनता को नहीं दी गई है. हम वहां आंखें बंद करके खड़े हैं और हमारे चेहरे पर पंच (मुक्के) पड़ रहे हैं." सीबीएस को मिली एक तस्वीर सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस से ली गई थी और इसमें चार इंजन वाले बोइंग ए-3 सेंट्री विमान के पिछले हिस्से पर सीधा हमला दिखाया गया है. इस तस्वीर में विमान का पिछला हिस्सा उसके जले हुए हिस्से से अलग दिखाई दे रहा है, जिसमें एक घूमने वाला रडार सिस्टम भी लगा था, जो हवाई गतिविधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए ज़रूरी है. इमेज स्रोत, GIUSEPPE CACACE/AFP via Getty Images समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने शिपिंग सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि लाल सागर पर स्थित सऊदी अरब के यानबू पोर्ट पर तेल की लोडिंग रोक दी गई है. इन ख़बरों के बाद मंगलवार को तेल की कीमतों में लगभग 3 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई है. बीबीसी फ़ारसी ने बताया है कि ख़बरों के मुताबिक़ सऊदी अरब ने यूरोपीय ख़रीदारों को सूचित किया है कि उसने सितंबर के अंत (लगभग दो सप्ताह शेष) में कच्चे तेल की आपूर्ति रद्द कर दी है. तीन दिन पहले हुए ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन में तेल की आपूर्ति रोक दी है. इस पाइपलाइन ने सऊदी अरब को होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरे बिना यानबू तक और वहां से स्वेज़ नहर के रास्ते यूरोप तक तेल पहुंचाने में मदद की थी. इस पाइपलाइन की वजह से बाब अल-मंदेब से गुज़रना जरूरी नहीं रह गया था. हाल के दिनों में ईरान समर्थित हथियारबंद गुट ने बाब अल-मंदेब को क़ब्ज़े में ले लिया है, इससे सऊदी अरब की चिंताएं बढ़ गई हैं. सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको, जिसने 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से यानबू टर्मिनल का उपयोग बढ़ा दिया था, उसने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़ लीबिया ने भी तीन तेल क्षेत्रों में ट्रांसपोर्टेशन रोक दिया है, जिससे तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. इमेज स्रोत, Charles McQuillan/Getty Images अमेरिकी सदन रूस पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक पर वोटिंग के लिए तैयार है, इसमें भारत सहित चार अन्य देशों पर 100% टैरिफ़ लगाने का प्रस्ताव है. अमेरिकी संसद का निचला सदन हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव रूस के ख़िलाफ़ प्रतिबंध वाले बिल पर वोटिंग के क़रीब पहुंच गया है. यह प्रस्तावित क़ानून अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से तेल-गैस ख़रीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ़ लगाने का अधिकार देगा. इन देशों में भारत भी शामिल है. इस बिल को 'लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट 2026' का नाम दिया गया है, जो पहले ही अमेरिकी सीनेट में भारी बहुमत से पारित हो चुका है. संशोधन में भारत का नाम स्पष्ट रूप से उन देशों में शामिल करने की मांग की गई है, जिन पर रूस के साथ कारोबार के लिए अतिरिक्त 100% शुल्क लगाया जा सकता है. इस बिल पर कल यानी गुरुवार (भारतीय समय के मुताबिक़) को वोटिंग होने की उम्मीद है. इस बात की संभावना है कि यह बिल हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव में भी पास हो जाएगा. इमेज स्रोत, Sajjad HUSSAIN / AFP via Getty Images भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ तीन मैचों की टी-20 सिरीज़ का दूसरा मुक़ाबला जीत लिया है. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. भारत की ओर से संजू सैमसन ने सबसे ज़्यादा 57 रन बनाए. उन्होंने 22 गेंदों की अपनी पारी में 7 चौके और चार छक्के जड़े. वहीं अभिषेक शर्मा ने 39 रनों का योगदान दिया, जबकि ईशान किशन 38 रन बनाकर नाबाद रहे. इन पारियों की बदौलत भारत ने 15वें ओवर में ही अफ़ग़ानिस्तान की ओर से मिली 160 रनों की चुनौती को पार कर लिया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफ़ग़ानिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए थे. अफग़ानिस्तान के लिए सबसे ज़्यादा रन कप्तान इब्राहिम जादरान ने बनाए, वह 33 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए. भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह को दो विकेट मिले. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली. इस सिरीज़ में टीम इंडिया ने पहला मुक़ाबला भी 7 विकेट से जीता था और दूसरे मैच में जीत के साथ ही भारत ने सिरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक करें. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें. - 'नहीं पता कब अकेली राइड पर जा पाऊंगी': बाइकर से बीबीसी की बातचीत और कल्याण बैंसला पर क्या धाराएं लगीं? - दो हज़ार रुपये से अधिक की इस यूपीआई पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानिए आम लोगों पर क्या होगा असर - तेज़ी से पिघल रहा है हिमालय, भारत की अर्थव्यवस्था को बड़ा ख़तरा - पाकिस्तान ने 'मोस्ट वॉन्टेड' मसूद अज़हर पर क्यों बढ़ाई इनामी रकम

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: