पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

पाकिस्तान में फिर बढ़े तेल के दाम, अब एक लीटर पेट्रोल की क़ीमत इतनी हुई

✍️ Admin 📅 08 September, 2026 ⏰ 09:02 AM 👁 67 views

पाकिस्तान सरकार की नई अधिसूचना के मुताबिक़ पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 12.90 रुपये और डीजल की क़ीमत 3.72 रुपये बढ़ाई गई है. बीबीसी उर्दू के मुताबिक़ क़ीमतों में नई बढ़ोतरी के साथ ही देश में पेट्रोल का दाम बढ़कर 358.77 रुपये प्रति लीटर हो गया. वहीं डीजल की कीमत 381.77 रुपये प्रति लीटर हो गई. नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं. ईरान युद्ध की वजह से पाकिस्तान में तेल सप्लाई में दिक्कतें आई हैं. पाकिस्तान का अधिकतर तेल होर्मुज़ स्ट्रेट के ज़रिये आता है. लेकिन इस रास्ते पर आवागमन बंद होने से देश में पेट्रोल और डीजल की किल्लत बढ़ गई है. मार्च महीने से पाकिस्तान लगातार तेल के दाम संशोधित कर रहा है. इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के बाद 3,000 के क़रीब उड़ानें प्रभावित हुई हैं. हवाईअड्डों का संचालन दूसरे दिन भी बंद रहने से 3 लाख 40 हजार से अधिक यात्री फंस गए हैं. राजधानी जकार्ता से क़रीब 150 किलोमीटर दूर स्थित अनाक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी में शुक्रवार देर रात विस्फोट शुरू हुआ. इससे लावा के फव्वारे निकलने लगे और ज्वालामुखी से निकली राख राजधानी जकार्ता और लाम्पुंग प्रांत तक पहुंच गई. जकार्ता के सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे फिर से खोलने की योजना थी, लेकिन हवाई क्षेत्र के आसपास ज्वालामुखी की राख मौजूद रहने के कारण इसे टाल दिया गया. हवाईअड्डे ने एक बयान में कहा है कि उड़ानें अब सोमवार रात लगभग 12 बजे से फिर शुरू होंगी. नागरिक और सैन्य उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाला छोटा हलीम पेरदानाकुसुमा हवाईअड्डा भी तब तक बंद रहेगा. सोमवार को जकार्ता के सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के डिपार्चर हॉल में यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं. फंसे हुए यात्री टिकट के पैसे वापस लेने और उड़ानें कब शुरू होंगी, इसकी जानकारी लेने के लिए कतार में खड़े रहे. फिन्ना नाम के एक यात्री को रविवार सुबह पूर्वी जावा के शहर मलांग से जकार्ता अपने घर लौटना था. उन्होंने बताया कि हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल था और उड़ानों का समय बार-बार बदला जा रहा था दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी पांच मंजिला इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता और उनकी पत्नी और बेटे को गिरफ़्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उन्हें सोमवार को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ हरिराम और उनकी पत्नी उर्मिला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है जबकि बेटे महेश गुप्ता को दो दिन की पुलिस कस्टडी दी गई है. समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया है कि बिल्डिंग की बिजली का कनेक्शन हरिराम गुप्ता के नाम पर था. वहीं बेटे की जिम्मेदारी बिल्डिंग मैनेजमेंट की थी. प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हरिराम गुप्ता की पत्नी उर्मिला गुप्ता के नाम थी. सत्य निकेतन में छह सितंबर को पांच मंजिला इमारत गिर गई थी. इसमें पीजी चलाया जा रहा था. इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है.इनमें से ज्यादातर स्टूडेंट हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई विमान कंपनी बॉम्बार्डियर को चेतावनी दी है कि अगर वह अमेरिका में अपने विमान बेचना चाहती है, तो उसे इन्हें अमेरिका में बनाना पड़ेगा. ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "अमेरिका में अब बॉम्बार्डियर की कोई और बिक्री नहीं होगी!" उन्होंने कहा, "अगर उन्हें हमारा बाज़ार चाहिए, तो उन्हें यहीं उत्पादन करना होगा और अमेरिका को 'पैसों की तिजोरी' समझना बंद करना होगा." यह कदम दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते व्यापार युद्ध के बीच उठाया गया है. ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब कनाडा की ओर से अमेरिका के करीब 20 अरब डॉलर के सामान पर रेसिप्रोकल टैरिफ़ लगाए जाने वाले हैं. बीबीसी ने इस मामले पर प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के कार्यालय और बॉम्बार्डियर से प्रतिक्रिया मांगी है. हालांकि, यह साफ़ नहीं है कि ट्रंप अमेरिका में बॉम्बार्डियर के क़ारोबार पर रोक लगाने की योजना को किस तरह लागू करेंगे. मॉन्ट्रियल स्थित बॉम्बार्डियर की अमेरिका के कंसास राज्य में पहले से एक फ़ैक्ट्री है, जहां स्पेशल मिशन के लिए सैन्य विमान बनाए जाते हैं. कंपनी में अमेरिका के करीब 3,500 कर्मचारी काम करते हैं. बॉम्बार्डियर के विमानों के पूरे बेड़े में से करीब आधे, यानी 5,100 विमान, अमेरिका में स्थित उसके ग्राहक कंपनियां ऑपरेट करती हैं. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक़, बॉम्बार्डियर के जेट कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको में स्थित संयंत्रों में बनाए जाते हैं. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें. युद्ध और नौसैनिक नाकाबंदी ने ईरान की इकॉनमी को किस तरह नुक़सान किया है? सिंगापुर में नेपाल बाढ़ और एयर इंडिया को लेकर क्यों भारतीय बने नस्लभेद का निशाना 'डॉग फ़्रूट' से लेकर 'डार्लिंग' तक का सफ़र: भारत में एवोकाडो कैसे मशहूर हो रहा है नेपाल का 'काला गांव' जहां नहीं आई बाढ़ फिर किस लिए परेशान हैं यहां के लोग सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: दिल्ली की पांच मंज़िला इमारतों को लेकर सीएम की अहम घोषणा

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: