नेपाल: 9 दिन बाद सुरंग से बचाए गए ये दो लोग- ग्राउंड रिपोर्ट
नेपाल के त्रिशूली 3-ए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे दो लोगों को ज़िंदा बचा लिया गया है. नेपाल विद्युत प्राधिकरण के जॉइंट मैनेजर सुरेश राउत ने बीबीसी न्यूज़ नेपाली से इसकी पुष्टि की है. सबसे पहले बचाए गए व्यक्ति संजय शाह हैं. वह परियोजना में मैकेनिकल फोरमैन हैं. राउत के मुताबिक़, दूसरे व्यक्ति मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महर्जन हैं. नेपाल से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी के राघवेंद्र राव और प्रभात कुमार. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
स्रोत: BBC Hindi