पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग

✍️ Admin 📅 21 August, 2026 ⏰ 12:51 PM 👁 40 views

Rahul Gandhi Dharna Live: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने के कैंपस में धरना दे रहे हैं. पुलिस का कहना है कि उन्होंने शिकायत ले ली है और उन्हें बता दिया है कि क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रहा है. राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी नुपुर प्रसाद से मुलाकात की. इसके बाद वह बाहर आए, उनके लिए कुर्सी लाई गई और वह वहीं धरने पर बैठ गए. राहुल गांधी के साथ पैलेट गन से पीड़ित साहिल लाछोब और उनके परिवार वाले भी मौजूद हैं. 24 जुलाई को राहुल गांधी ने लाछोब के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया था और पैलेट गन के इस्तेमाल की निशानी दिखाई थी.  कांग्रेस का कहना है कि सरकार बताए कि आखिर किसके आदेश पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया. अमित शाह जवाब दें. इसी मांग को लेकर संसद में भी हंगामा हुआ. पूरा मानसून सत्र करीब करीब धुल गया. राहुल गांधी का कहना है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी, वो नहीं हटेंगे. राहुल गांधी के धरने को देखते हुए संसद मार्ग को बंद कर दिया गया है. वहां बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे हैं. राहुल गांधी ने कहा, ''आज साहिल लोचब के साथ, उनके साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ FIR दर्ज कराने संसद मार्ग के DCP कार्यालय पहुंचा. 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया. छर्रों से बुरी तरह घायल साहिल की एक आँख की रौशनी खतरे में है. शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, एक गंभीर अपराध है. इस क्रूरता के लिए न गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों को कोई सफाई दी, न प्रधानमंत्री ने उनसे माफ़ी मांगी.'' कांग्रेस नेता ने कहा, ''अब जब साहिल न्याय के लिए FIR दर्ज कराना चाहता है तो वो भी नहीं करने दिया जा रहा. इस तरह संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है. अमित शाह न्याय से इतना क्यों घबरा रहे हैं? ये डर दिखा रहा है कि आप अपना अपराध कबूल कर रहे हैं. FIR होगी. न्यायिक जांच होगी. और ऊपर से नीचे तक जो भी इस बर्बरता के दोषी हैं, उन सभी पर कार्रवाई होगी. साहिल और उसके जैसे पीड़ित हर छात्र को न्याय दिलाकर रहेंगे.'' संसद मार्ग थाने में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं. यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पुलिस कैमरे के साथ मौजूद है. राहुल गांधी के धरने पर पुलिस की बड़ी बैठक चल रही है.  पुलिस धरना कैसे खत्म हो और मौजूदा परिस्थिति से कैसे निपटा जाए, इसपर विचार कर रही है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: