पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

'ट्रंप की लोकप्रियता मौजूदा कार्यकाल में सबसे निचले स्तर पर': सर्वे

✍️ Admin 📅 18 August, 2026 ⏰ 09:01 AM 👁 44 views

इमेज स्रोत, OLIVIER DOULIERY/AFP via Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. रॉयटर्स/इप्सोस के ताज़ा सर्वे के मुताबिक़, ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर 33 फ़ीसदी पर पहुंच गई है, जो उनके मौजूदा कार्यकाल का सबसे निचला स्तर है. सर्वे में शामिल 64 फ़ीसदी अमेरिकी नागरिकों ने राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप के प्रदर्शन को नापसंद किया, जबकि केवल 33 फ़ीसदी लोगों ने उनके कामकाज को मंज़ूरी दी. इस महीने की शुरुआत में हुए सर्वे में ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 35 फ़ीसदी थी. सर्वे के मुताबिक़, ट्रंप की मौजूदा अप्रूवल रेटिंग उनके पहले कार्यकाल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. इससे पिछले कार्यकाल के दौरान दिसंबर 2017 में भी उनकी अप्रूवल रेटिंग 33 फ़ीसदी दर्ज की गई थी. सर्वे में ईरान युद्ध को लेकर भी अमेरिकी नागरिकों की चिंता सामने आई है. क़रीब 80 फ़ीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें आशंका है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध लंबा खिंचेगा. इमेज स्रोत, Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी और इनके पुरखों ने कभी आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी. गोवा में सोमवार को कांग्रेस के एक सम्मेलन के दौरान खड़गे ने कहा, "जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब अमित शाह बच्चे थे और आज हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं." उन्होंने कहा, "बीजेपी और इनके पुरखों ने कभी आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, इसलिए ये लोग कांग्रेस के लोगों को देशभक्ति न सिखाएं. एंटी इंडिया और एंटी रिलिजन तो बीजेपी है, क्योंकि जब मैंने उत्तराखंड में भाषण दिया तो बीजेपी के लोगों ने भाषण मंच का शुद्धिकरण कर दिया." "आरएसएस के लोग अंग्रेज़ों के ग़ुलाम रहे. न आज़ादी की लड़ाई लड़ी, न लोगों का हित किया. इतिहास गवाह है कि आरएसएस के लोगों ने अंग्रेज़ों को चिट्ठियां लिखीं कि हम आपके साथ हैं, लेकिन महात्मा गांधी जी ने कहा- करो या मरो." खड़गे ने कहा, "गोवा में कांग्रेस की सरकार आई तो नशा बंद होगा. जल-जंगल-ज़मीन को बचाएंगे और युवाओं को नौकरी मिलेगी. ये मेरा और मेरी पार्टी का वादा है, इसलिए आप सभी कांग्रेस पार्टी के साथ आइए और सरकार बनाइए." इमेज स्रोत, Ludovic MARIN / POOL / AFP via Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत और उनके दामाद जेरेड कुशनर ने सोमवार को कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत गंभीर स्तर पर जारी है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच अभी तक किसी समझौते पर सहमति नहीं बन पाई है. कुशनर ने फ़ॉक्स न्यूज़ से बातचीत में कहा, "अमेरिका और ईरान की विभिन्न सरकारी संस्थाओं के बीच बातचीत सम्भवतः अब तक के सबसे मज़बूत दौर में है. हालांकि, यह अभी किसी अंतिम नतीजे तक नहीं पहुंची है." इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था कि वह ईरान के साथ अंतरिम समझौते को आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, यह समझौता प्रभावी रूप से विफल हो गया है, क्योंकि इसके ज़रिए होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलने का रास्ता साफ़ नहीं हो सका. ट्रंप ने अपने ताज़ा बयान में यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान उस समझौते को स्वीकार करने के लिए तैयार होगा, जिसे अमेरिका ज़रूरी मानता है. इमेज स्रोत, Anshuman Poyrekar/Hindustan Times via Getty Images पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया और कहा कि भारत ने अपने यहां हुई कुछ गिरफ़्तारियों को पाकिस्तान से जोड़ने की कोशिश की है. पाकिस्तान ने कहा कि भारत ने ये प्रचार अपनी घरेलू सुरक्षा चुनौतियों से ध्यान हटाने और राजनीतिक फ़ायदे के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराने के लिए किया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने सोमवार को कहा, "ऐसा प्रचार पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत के ग़लत अभियान का एक और उदाहरण है. भारत अपने आंतरिक सुरक्षा संकट से ध्यान भटकाने और घरेलू राजनीतिक हितों के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहा है." उन्होंने कहा, "भारत ऐसा देश है जो अपने अल्पसंख्यकों पर बुरी तरह अत्याचार करता है और विरोध की आवाज़ों को दबाता है. भारत देश के बाहर आतंक फैला रहा है और आतंकवादियों की मदद कर रहा है." "पाकिस्तान ने बार-बार भारत के आतंकवाद और अस्थिरता पैदा करने वाली गतिविधियों में शामिल होने के सबूत साझा किए हैं. भारतीय नौसेना के दोषी ठहराए गए और सज़ा काट रहे पूर्व कमांडर कुलभूषण जाधव, पाकिस्तान में भारत के सीधे दख़ल और आतंकवाद में शामिल होने का साफ़ सबूत हैं." पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, "पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करता है कि वह भारत के बिना आधार वाले आरोपों को ख़ारिज करे और क्षेत्र में भारत की ओर से प्रायोजित आतंकवाद के लिए उसे ज़िम्मेदार ठहराए." गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि भारतीय सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 राज्यों में अभियान चलाकर पाकिस्तान स्थित 'आईएसआई -समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क' को खत्म कर दिया है और 200 से अधिक ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया है. झारखंड में चल रहे स्टूडेंट आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को जेपीएससी-14, जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षाओं को रद्द करने का एलान किया है. हालांकि, छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन अब भी जारी है. छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा, "मंत्री दीपिका पांडे और इरफ़ान अंसारी अभी आए थे उन्होंने हमसे अपील की कि ये आंदोलन और अनशन को ख़त्म करें. लेकिन जो हमारी मांगें सीबीआई जांच से संबंधित हैं, उस पर सरकार की अभी तक सहमति नहीं बन पाई है." उन्होंने कहा, "सरकार की तरफ़ से जो भी नोटिफ़िकेशन आएगा उसका भी हम अध्ययन करेंगे उसके बाद हम अपने आंदोलन की रणनीति के बारे में बताएंगे. हमारी मांग है कि सीबीआई जांच होनी चाहिए." गौरतलब है कि इससे पहले भी सरकार ने टीडीपीएल के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं की जांच कराने की बात कही थी. अब मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं, परिणामों और चयन तक को रद्द करने की बात स्पष्ट रूप से कही है. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें. - अगर ज़करबर्ग ये केस हारे तो इंस्टाग्राम और फे़सबुक हमेशा के लिए बदल सकते हैं - तुकाराम मुंढे: खाने के सामान में मिलावट के ख़िलाफ़ अभियान चलाने वाले आईएएस कौन हैं? - अमित मालवीय की जगह बीजेपी के नए सोशल मीडिया इंचार्ज बने दीपक म्हस्के कौन हैं? - मोदी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने ई10 पेट्रोल की वकालत क्यों की

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: