'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
ईरान और अमेरिका में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने देश के लोगों से अपील की है कि वे पेट्रोल की थोड़ी ज्यादा कीमतें स्वीकार करें. न्यूयॉर्क गार्डन सिटी की एक राजनीतिक रैली में ट्रंप ने कहा है कि पेट्रोल के लिए थोड़ा ज्यादा पैसा इस बात को पक्का करने के लिए सही है, कि एक बहुत बुरे देश के पास एटमिक हथियार न हो. ट्रंप बोले- ईरान को हराने के बाद होर्मुज को अमेरिका का इलाका घोषित कर देंगे ट्रंप ने कहा है कि ईरान को हराने के बाद वह होर्मुज को अमेरिका का इलाका घोषित कर देंगे. सीजफायर की दिशा में रुकावट लगातार बनी हुई है. इस वजह से होर्मुज से तेल टैंकरों का आना जाना भी रुका हुआ है. ट्रंप की तरफ से होर्मुज को अमेरिकी कंट्रोल में लाने का वादा करने के एक दिन बाद शनिवार को ईरान ने अमेरिका से हार की सच्चाई स्वीकार करने को कहा है. अमेरिका और ईरान के बीच जारी है गतिरोध होर्मुज पर अमेरिका और ईरान का गतिरोध जारी है. कच्चे तेल और नैचुरल गैस की शिपिंग के लिए इस जलमार्ग पर संकट और गहरा गया है. ईरान ने कहा है कि इसे केवल उसके आदेश पर ही खोला और बंद किया जाएगा. ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने एक्स पर कहा है कि जब तक की सच्चाई स्वीकार नहीं करते और कल्पनाओं में खोए रहना बंद नहीं करते, ईरान नाकेबंदी जारी रखेगा. ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भी कहा है कि ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का फैसला नहीं किया है. ईरान और अमेरिका में तनाव बरकरार है ईरान और अमेरिका में 28 फरवरी से युद्ध जारी है. अमेरिका और ईरान कई बार शांति वार्ता की टेबल आ चुके हैं, लेकिन हालात सुधर नहीं पाए हैं. फिलहाल होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है. नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.
स्रोत: ABP Hindi