पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं नूतन ने ये सब बताया

✍️ Admin 📅 31 July, 2026 ⏰ 09:13 PM 👁 57 views

नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान झारखंड की नूतन टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. गुड़गांव में पार्ट टाइम जॉब के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं नूतन स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं. नूतन का दावा है कि इस दौरान उनके दाहिने कान को छूते हुए एक गोली निकली, जिससे वो घायल हो गईं. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की डिस्चार्ज समरी में नूतन के कान पर गन शॉट्स की बात है. ये डिस्चार्ज समरी 20 जुलाई की है. हालांकि, दिल्ली पुलिस और भारत सरकार की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली नहीं चलाई गई. रांची के जिस प्राइवेट हॉस्पिटल में नूतन का इलाज हो रहा है, वहां से जब वो 30 जुलाई को डिस्चार्ज हुईं तो डिस्चार्ज समरी में उनकी चोट को पैलेट गन की चोट बताया गया है. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: