'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
Sonam Wangchuk Hunger Strike: 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सफदरजंग अस्पताल और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सोनम वांगचुक को कुछ भी होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन और सरकार की होगी. गीतांजलि ने दावा किया कि उन्हें अब सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं रहा और उन्होंने वांगचुक को निजी अस्पताल ले जाने की अनुमति के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
I have lost faith in Safdarjung Government Hospital.
The hospital told us @Wangchuk66’s potassium had dropped to 2.9, describing it as alarming and life-threatening. Yet, in its public health bulletin, it conveniently omitted the actual number, referring only to "decreasing…
— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) July 19, 2026
'पोटैशियम को लेकर अलग-अलग दावे किए गए'
गीतांजलि ने कहा कि अस्पताल ने परिवार को बताया था कि सोनम वांगचुक का पोटैशियम स्तर 2.9 तक गिर गया है, जिसे जानलेवा स्थिति बताया गया. लेकिन अस्पताल की ओर से जारी सार्वजनिक हेल्थ बुलेटिन में यह आंकड़ा नहीं बताया गया और सिर्फ "पोटैशियम का स्तर घट रहा है" लिखा गया. उनका दावा है कि एक स्वतंत्र लैब की जांच में पोटैशियम स्तर 3.5 आया, जो सामान्य सीमा में है.
स्रोत: ABP Hindi