अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. हादसे में लोगों की मौत होने पर प्रधानमंत्री ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है.
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के आधिकारिक एक हैंडल से जारी मैसेज में कहा गया कि इस दुखद घटना से प्रधानमंत्री बेहद दुखी हैं. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. PMO की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया, 'इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है.'
प्रधानमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तरह जुटा हुआ है. हादसे के बाद क्षेत्र में राहत कार्य जारी है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है.
PM Narendra Modi expresses grief over the loss of lives due to a mishap at a fireworks factory in Ahmedabad, Gujarat.
The official X handle of the PMO wrote, "...My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. Praying for the speedy recovery of the injured.… pic.twitter.com/IlzKsQc0CP
— ANI (@ANI) July 18, 2026
स्रोत: ABP Hindi