पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह

✍️ Admin 📅 16 July, 2026 ⏰ 09:55 PM 👁 57 views

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े घटनाक्रमों पर अहम जवाब दिए हैं. इससे पहले NPCIL ने कहा था कि कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट में एक संवेदनशील डेटा लीक नहीं हुआ. डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस ने ISRO को इससे जुड़ा निर्देश भी जारी किया.

उन्होंने कहा कि वॉलंटरी रिटायरमेंट और इस्तीफे से जुड़े नियमों का कड़ा कर दिया है. इसकी वजह भारतीय स्पेस एजेंसी से लोग बड़ी संख्या में नौकरी छोड़ रहे हैं. इसके अलावा उनसे इसरो मेमो के बारे में भी सवाल किया गया. इसमें उन्होंने बताया कि यह प्रशासनिक कारणों से था. न कि किसी और वजह से. 

मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नहीं ऐसा इसलिए है, यह प्रशासनिक कारणों से है. ताकि फैसला ज्यादा परिपक्व स्तर पर लिया जा सके. उन्होंने कहा कि ISRO में बहुत बड़ी वर्कफोर्स है. जैसे-जैसे लोग छोड़ते हैं, कई लोग जुड़ते भी हैं. कई लोग गए हैं. कई आए हैं. इस मामले में विवाद नहीं है.  

कैबिनेट मंत्री ने और क्या बताया है? 

जितेंद्र सिंह ने कहा कि ISRO के पूर्व चेयरमैन डॉ. सोमनाथ ने एस चेन्नई स्थित स्पेस स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल हुए हैं. उन्होंने जनवरी 2025 तक इसरो के चेयरमैन के तौर पर काम किया. अहम मिशनों की देखरेख की. इनमें चांद के साउथ पोल के पास चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग और भारत की पहली सोलर ऑब्जर्वेरी आदित्य एल-1 का लॉन्च शामिल है. 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: