पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

✍️ Admin 📅 12 July, 2026 ⏰ 05:40 AM 👁 73 views

हैदराबाद में कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और BRS नेताओं के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है. जब पूछा गया कि सरकार गोदावरी में बाढ़ का पानी छोड़ने से क्यों पीछे हट रही है, तो कांग्रेस सरकार ने NDSA रिपोर्ट और बैराज की सुरक्षा को आधार बताया, जबकि BRS नेता हरीश राव ने तुम्मिडिहेट्टी और मेडिगड्डा में पानी की उपलब्धता पर पुराने लेटर और इंजीनियरिंग फैसलों का हवाला देते हुए सरकार के दावे को गलत बताया. 

प्रजाभवन में आयोजित की गई पावरपाइंट प्रेजेंटेशन

प्रजा भवन में अपने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन में, रेवंत रेड्डी ने कालेश्वरम प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन में आई कमियों, रीडिज़ाइन और लागत में बढ़ोतरी की कड़ी आलोचना की. उनके मुताबिक, उस समय की सरकार ने रिटायर्ड इंजीनियरों की कमिटी की सिफारिशों को नज़रअंदाज़ किया और प्रोजेक्ट की लागत 38 हज़ार करोड़ रुपये से बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये हो गई. 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: