पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

चीन में एक हफ़्ते के भीतर दूसरा बड़ा तूफ़ान, 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

✍️ Admin 📅 12 July, 2026 ⏰ 09:04 AM 👁 61 views

इमेज स्रोत, Wang Dongming/China News Service/VCG via Getty Image चीन में शक्तिशाली तूफ़ान ‘बावी’ ने दस्तक दे दी है. यह एक सप्ताह के भीतर देश को प्रभावित करने वाला दूसरा बड़ा तूफ़ान है. तूफ़ान के संभावित ख़तरे को देखते हुए इसके रास्ते में आने वाले इलाकों से करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक़, ‘बावी’ शनिवार शाम को पहली बार ताइज़ोउ शहर के तट से टकराया. इसके बाद रात में यह वेंझोउ में दोबारा जमीन से टकराया. यह तूफ़ान क़रीब 1,000 किलोमीटर के दायरे तक फैला हुआ है, जो लगभग फ्रांस के आकार के बराबर है. चीन पहुंचने से पहले ‘बावी’ ने जापान के दूरदराज़ द्वीपों को प्रभावित किया और ताइवान के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश हुई. इससे पहले फिलीपींस में इस तूफ़ान के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 17 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, अब ‘बावी’ कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसके साथ मौजूद भारी नमी के कारण अभी भी भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि तूफ़ान के उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने के साथ इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि रविवार को पूर्वी झेजियांग प्रांत और उत्तर-पूर्वी फुजियान प्रांत में भारी बारिश हो सकती है. प्रशासन ने कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का फ़ैसला किसी भी गंभीर स्थिति से बचने के लिए लिया गया है. इमेज स्रोत, Daniel Ceng/Anadolu via Getty Images सरकारी मीडिया के अनुसार, झेजियांग प्रांत में 17 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि पड़ोसी प्रांतों में भी हजारों लोगों को निकाला गया है. तूफ़ान के चलते झेजियांग में स्कूल, कामकाज और बाहरी गतिविधियों को रोक दिया गया है. इसके अलावा करीब 400 उड़ानें और कई ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं. चीन की राजधानी बीजिंग में भी एहतियात के तौर पर करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं. इससे पहले इस सप्ताह आए तूफ़ान ‘मायसाक’ से दक्षिणी चीन के कई इलाके अभी भी उबर नहीं पाए हैं. ‘मायसाक’ ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई थी. मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार रात को मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाक़ात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी दतिया में जीत दर्ज करेगी. दरअसल, नरोत्तम मिश्रा को दतिया विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी ने टिकट नहीं दिया, जिसके बाद से ज़िले में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है. मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "बहुत अच्छी बात हुई. दतिया को जीतने की बात हुई. मैं अपने समर्थकों को कह चुका हूं कि धैर्य का परिचय दें. मैं निश्चित तौर पर नामांकन में शामिल होने जाऊंगा." इससे पहले भी शनिवार दोपहर को उन्होंने कहा था, "यह पार्टी का फ़ैसला है. मैंने सोशल मीडिया पर पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालने वाले वीडियो देखे हैं, कार्यकर्ताओं से अपील है कि ऐसा कोई काम ना करें." गौरतलब है कि बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा दतिया से तीन बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन 2023 में वो यहां से चुनाव हार गए थे. उप चुनाव के लिए उन्हें यहां से टिकट नहीं मिला. संबंधित स्टोरी: नरोत्तम मिश्रा को दतिया में क्यों नहीं मिला टिकट और आरएसएस की क्या है चर्चा? इमेज स्रोत, Morteza Nikoubazl/NurPhoto via Getty Images अमेरिका ने रविवार को एक बार फिर ईरान पर हवाई हमले किए हैं. यह हाल के दिनों में ईरान पर किए गए हमलों का तीसरा दौर है. अमेरिका के मुताबिक़ पहले ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़र रहे एक जहाज़ पर हमला किया, जिसके बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) की ओर से जवाबी हमले हुए. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने कहा है कि अगले आदेश तक होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर दिया गया है. ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक़, जिस जहाज़ पर हमला किया गया, उसने अपने सिस्टम बंद कर दिए थे और तय रास्ते से हट गया था. इसके बाद उस पर हमला किया गया. दूसरी ओर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसने इस हफ़्ते ईरान पर तीसरे दौर के हमले किए हैं. सेंटकॉम का कहना है कि आईआरजीसी ने साइप्रस के झंडे वाले एक जहाज़ पर हमला किया था. सेंटकॉम ने कहा कि इंजन वाले हिस्से को भारी नुक़सान पहुंचने की वजह से जहाज़ अपनी यात्रा जारी नहीं रख सका. उसके मुताबिक़, जहाज़ पर मौजूद चालक दल का एक सदस्य लापता है. सेंटकॉम ने एक्स पर जारी बयान में कहा, "कारोबारी जहाज़ों पर पहले हुए हमलों के बाद जवाबदेही तय किए जाने के बाद भी ईरान को समझौते का पालन करने का एक और मौक़ा दिया गया था, लेकिन वह फिर नाकाम रहा." अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी यह बयान साझा किया. उन्होंने लिखा, "ईरान ने ग़लत फ़ैसला लिया. अब उसे इसकी क़ीमत चुकानी होगी." इससे पहले इसी हफ़्ते तीन कारोबारी तेल टैंकरों पर हमले हुए थे. इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच हमलों का सिलसिला शुरू हो गया. इमेज स्रोत, Peter Joneleit/Icon Sportswire via Getty Images फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026 के क्वार्टर फ़ाइनल में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हरा दिया और सेमीफ़ाइनल में एंट्री पा ली है. मियामी में खेले गए इस मुक़ाबले में शुरुआती बढ़त नॉर्वे को मिली, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए पहले बराबरी की और फिर एक्स्ट्रा टाइम में विजयी गोल दागा. दरअसल, मैच के पहले हाफ के 36वें मिनट में एंड्रियास शेल्डेरुप के गोल ने नॉर्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई. लेकिन पहले हाफ के इंजरी टाइम में जूड बेलिंगहैम ने गोल कर इंग्लैंड को बराबरी पर ला दिया. हाफ टाइम पूरा होने तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 था, जिस वजह से मुक़ाबला रोमांचक हो गया. इसके बाद दूसरे हाफ़ के एक्स्ट्रा टाइम की शुरुआत में ही बेलिंगहैम ने एक और गोल दाग दिया. मैच के 93वें मिनट में किए गए इस गोल ने इंग्लैंड की टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. एक्स्ट्रा टाइम के 30 मिनट तक इंग्लैंड ने ये बढ़त बरकरार रखते हुए मैच 2-1 से जीत लिया. साल 2018 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई है. अब सेमीफ़ाइनल में टीम का मुक़ाबला अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. बीबीसी हिन्दी की अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें. - नरोत्तम मिश्रा को दतिया में क्यों नहीं मिला टिकट और आरएसएस की क्या है चर्चा? - ट्रंप की धमकी के बाद मोजतबा ख़ामेनेई का आया संदेश, 'ख़ून का बदला' लेने की कही बात - पीएम मोदी के प्रेस कॉन्फ़्रेंस न करने को लेकर अब न्यूज़ीलैंड में पूछा गया सवाल - प्रेग्नेंसी में ली गई दवाइयां क्या बच्चे तक पहुंचती हैं? भारत में चल रहा एक्सपेरिमेंट देगा जवाब

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: