पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

भारत के चार मशहूर इन्फ्लुएंसर से जानिए वायरल होने और सच्चे कनेक्शन की क़ीमत

✍️ Admin 📅 11 July, 2026 ⏰ 03:30 PM 👁 55 views

हर वायरल रील और लाखों व्यूज़ के पीछे एक ऐसा सवाल छिपा होता है जो हम शायद ही कभी पूछते हैं. जब कैमरे बंद हो जाते हैं, तो क्रिएटर्स किसके पास जाते हैं? भारत के चार सबसे पसंदीदा डिजिटल क्रिएटर्स - आरजे किसना, सलोनी गौर, अनुभवी और आशु जैन ने अपने किरदारों से बाहर निकलकर बीबीसी न्यूज़ के साथ ऑनलाइन दुनिया की छिपी हुई 'क़ीमत' के बारे में खुलकर बात की है. रील्स, लाइक्स और एल्गोरिदम से परे, इन इन्फ्लुएंसर्स ने अपनी पहचान, अकेलेपन और डिजिटल दुनिया में 'सच्चे कनेक्शन' की तलाश पर अपनी बात रखी. रिपोर्टर: विदित मेहरा और अंजलि सिंह फ़िल्मिंग: काशिफ़ सिद्दीक़ी, सेराज अली और देवेश चोपड़ा बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: