वीडियो: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पूरे दिन क्या-क्या होता है?
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन जंतर मंतर पर 20 जून से जारी है. ये सीजेपी का दूसरा विरोध प्रदर्शन है. इससे पहले सीजेपी ने 6 जून को पहली बार विरोध प्रदर्शन किया था. इनकी मांग है कि परीक्षाओं में लगातार होती गड़बड़ियों के मद्देनज़र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दें. पिछले कई दिनों से पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी यहां अनशन पर हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की टीम ने पूरा एक दिन इस प्रदर्शन में बिताया. आप भी देखिए कि यहां सुबह कैसे शुरू होती है और दिन कैसे ख़त्म होता है. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
स्रोत: BBC Hindi