पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा

✍️ Admin 📅 02 July, 2026 ⏰ 05:24 PM 👁 101 views

बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के बीच गहरे आपसी सहयोग की जरूरत पर जोर देते हुए जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने गुरुवार  (2 जूलाई ) को कहा कि जापान और भारत को मिलकर खुशहाली के लिए अपनी-अपनी ताकत पर काम करना चाहिए. नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत के लिए शुक्रिया अदा किया और पीएम मोदी के उन्हें प्यार से छोटी बहन कहने पर खुशी जताई.

साने ताकाइची कहा कि दोनों देशों की सोच काफी हद तक समान है और भाई-बहन की तरह संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों प्रतिबद्ध हैं. पीएम ताकाइची ने कहा, 'जापान और भारत को एक साथ ज्यादा मजबूत और खुशहाल बनने के लिए अपनी-अपनी ताकत का फायदा उठाना चाहिए. मौजूदा वैश्विक हालात में ऐसा सहयोग पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गया है.'

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: