पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'

✍️ Admin 📅 30 June, 2026 ⏰ 07:34 PM 👁 54 views

मंगलवार (30 जून) को थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी अपना दो साल का कार्यकाल पूरा कर रिटायर हो गए. जनरल उपेंद्र का कार्यकाल पिछले साल मई 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारतीय सेना में ड्रोन फोर्स की नींव रखने के लिए याद किया जाएगा. अपने समापन संबोधन में भी उन्होंने भविष्य के युद्धों में ड्रोन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया.

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान ने सियाचिन ग्लेशियर से लेकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के रण ऑफ कच्छ तक करीब 1000 ड्रोन से हमला किया. भारतीय सेना की एंटी-एयरक्राफ्ट गन और काउंटर-ड्रोन सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया. इसके बाद सेना ने ड्रोन फोर्स खड़ी करने का संकल्प लिया और अशनी प्लाटून, भैरव बटालियन व दिव्यास्त्र बैटरी जैसी नई इकाइयों की शुरुआत की. कारगिल विजय दिवस के मौके पर जनरल द्विवेदी ने इनकी घोषणा की.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: