K. Bhagyaraj Death: कौन हैं तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज शख्स के. भाग्यराज? जिनके निधन पर पहुंचे CM विजय
तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और लेखक के. भाग्यराज के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. शनिवार, 27 जून को हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. विजय ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया. वह के. भाग्यराज को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे. वहां का एक भावुक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर फैंस काफी भावुक हो गए.
के. भाग्यराज के बेटे शांतनु भाग्यराज विजय को लेने बाहर आए तो वह खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे. यह देखकर विजय ने उन्हें गले लगा लिया और ढांढस बंधाया. इसके बाद विजय ने परिवार के बाकी सदस्यों से भी मुलाकात की और सांत्वना दी. विजय और शांतनु भाग्यराज के बीच काफी पुरानी दोस्ती है. दोनों का रिश्ता फिल्मों में आने से पहले से है. उनकी दोस्ती इतनी गहरी है कि शांतनु की शादी में मंगलसूत्र विजय ने ही उन्हें सौंपा था, जिसे बाद में शांतनु ने अपनी दुल्हन को पहनाया था. इससे दोनों परिवारों के बीच गहरे भरोसे और प्यार का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसी वजह से के. भाग्यराज के अंतिम संस्कार में विजय की मौजूदगी काफी खास मानी जा रही है. शांतनु ने विजय के साथ साल 2021 में आई मास्टर में भी काम किया था.
स्रोत: ABP Hindi