पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

KR पुरम ट्रिपल मर्डर केसः बेंगलुरु पुलिस ने मुख्य आरोपी के बॉयफ्रेंड को भी किया गिरफ्तार, शहर छोड़कर भाग गया था आरोपी

✍️ Admin 📅 27 June, 2026 ⏰ 12:55 AM 👁 12 views

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केआर पुरम ट्रिपल मर्डर केस में जिला पुलिस ने गुरुवार (25 जून, 2026) को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बेंगलुरु पुलिस ने मामले में आरोपी और मृतक सोमसुंदर और उनकी पत्नी मुथुलक्ष्मी के बड़ी बेटी श्वेता के बॉय फ्रेंड कैनेथ को भी गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले बेंगलुरु पुलिस ने मुख्य आरोपी श्वेता को पुडुचेरी से गिरफ्तार किया था.

पुलिस टीम के पास जानकारी थी कि कैनेथ भी वहीं कहीं छिपा है, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने पुडुचेरी पुलिस की मदद से उसे भी कल गुरुवार (25 जून, 2026) की शाम में गिरफ्तार कर लिया और अब उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है.

हत्या को अंजाम देकर दोनों आरोपी हो गए थे फरार

दरअसल, ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया था और एक टू-व्हीलर लेकर भाग गए थे. हालांकि, बेंगलुरु से 200 किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद उनका टू-व्हीलर खराब होकर बंद हो गया. इसके बाद दोनों एक बस के जरिए पुडुचेरी पहुंच गए और वहां से दोनों अलग हो गए. हत्या की मुख्य आरोपी श्वेता कहीं और फरार होने की तैयारी कर रही थी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. श्वेता को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में लिया गया है. वहीं, कैनेथ को बेंगलुरु लाया जा रहा है. उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

पुलिस ने बताया कि CCTV की कड़ियों को जोड़कर लोकल इंटेलीजेंस की मदद से दोनों को अरेस्ट करने में पुलिस को कामयाबी मिली.

पुलिस को शुरू से बड़ी बेटी श्वेता पर था शक

बेंगलुरु पुलिस को पहले से शक था कि इस ट्रिपल मर्डर के पीछे परिवार की ही बड़ी बेटी श्वेता और उसके लिव-इन पार्टनर कैनेथ का हाथ है. शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई कि श्वेता के माता-पिता उसके रिश्ते का विरोध कर रहे थे और यही विरोध पूरे परिवार के अंत का कारण बन गया. 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: