पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

राहुल गांधी से लेकर मोहन भागवत तक, अमिताभ से अखिलेश तक, कौन कौन लोग पहुंचे मुंबई की सबसे ताकतवर शादी पार्टी में

✍️ Admin 📅 20 June, 2026 ⏰ 09:35 PM 👁 16 views

NCP सुप्रीमो शरद पवार की पोती रेवती शादी के चर्चे देशभर में हैं. इंटरनेट पर शादी की कई तस्वीरें वायरल हैं. सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी मुंबई के एक जिओ कंवेंशन सेंटर में हो रही है. रेवती सुले बीजेपी विधायक और इंटस्ट्रियलिस्ट अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी के साथ शांदी के बंधन में बंध रही हैं. अरुण लखानी विश्वराज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. 

सुप्रिया सुले के दामाद सारंग एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. इन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर मैच खेले हैं. इस शादी में राजनीति, बिजनेस, आर्ट्स, खेल और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की है. 
 
इस समारोह में कई बड़े राजनेता भी पहुंचे. इनमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राहुल गांधी, जयंत पाटिल समेत कई बड़े राजनेता शामिल हुए. इनके अलावा बॉलीवुड से शाहरुख खान ने शादी फंक्शन में डांस भी किया. शाहरुख के अलावा अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ समारोह में पहुंचे. इनके अलावा मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और अनिल अंबानी ने शादी में शिरकत की. 

#WATCH | Mumbai: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi and Congress National President Mallikarjun Kharge arrive at the Jio Convention Centre to attend the wedding of NCP (SCP) MP Supriya Sule's daughter, Revati Sule. pic.twitter.com/U3Fx5yczUp

— ANI (@ANI) June 20, 2026

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: