पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Odisha Shark Teeth Fossils: कभी पानी के नीचे था ओडिशा! 1.5 करोड़ साल पुराने फॉसिल मिले, शार्क के दांतों ने खोला प्राचीन समुद्र का रहस्य

✍️ Admin 📅 18 June, 2026 ⏰ 08:46 PM 👁 32 views

ओडिशा में एक बेहद दिलचस्प और अहम खोज हुई है. यहां एक स्टूडेंट फील्ड ट्रिप के दौरान करीब 15 मिलियन (1.5 करोड़) साल पुराने फॉसिल मिले हैं. इनमें शार्क के दांत और रीढ़ की हड्डियों के अवशेष शामिल हैं. यह खोज इस बात का मजबूत सबूत मानी जा रही है कि ओडिशा के कुछ हिस्से कभी समुद्र के नीचे थे. यह फॉसिल ओडिशा के ओडिशा के मयूरभंज जिले में बारीपदा के पास मिले हैं. यह खोज नॉर्थ ओडिशा यूर्निवसिटी के PG डिपार्टमेंट ऑफ रिमोट सेंसिंग एंड GIS की टीम ने की. टीम को  असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देबब्रत नंदी लीड कर रहे थे. यह खोज तब हुई जब वे अपने छात्रों के साथ एक शैक्षणिक दौरे पर गए थे.

डॉ. नंदी ने बताया कि फील्ड विजिट के दौरान उनकी नजर कुछ ऐसे अवशेषों पर पड़ी जो फॉसिल जैसे लग रहे थे. इसके बाद टीम ने स्थानीय लोगों से बात की. स्थानीय लोग इन्हें असुर हड्डा यानी राक्षस की हड्डियां कह रहे थे. इसके बाद टीम ने इलाके की गहराई से जांच शुरू की. जांच के दौरान कई अहम फॉसिल मिले. इनमें माइक्रोस्कोपिक शार्क के दांत, शार्क की रीढ़ की हड्डियां और कुछ अन्य जीवों के अवशेष शामिल हैं. हालांकि, कुछ फॉसिल की पहचान अभी बाकी है. वैज्ञानिकों का मानना है कि ये फॉसिल मायोसीन युग के हैं. यह वह समय था जो करीब 23 मिलियन से 5.3 मिलियन साल पहले तक रहा. शुरुआती जांच के मुताबिक ये अवशेष करीब 15 मिलियन साल पुराने हो सकते हैं.

#WATCH | Odisha: Almost 15 million-year-old fossils from the Miocene period were found in Baripada town of Mayurbhanj district. pic.twitter.com/MsZybpiDtF

— ANI (@ANI) June 18, 2026

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: