पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

रजिस्ट्री में खो गई अहम केस की फाइल तो CJI ने दिया सख्त निर्देश- मैं देखूंगा ये कैसे हुआ, मुझे पूरी डिटेल चाहिए

✍️ Admin 📅 17 June, 2026 ⏰ 05:21 PM 👁 52 views

देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने बुधवार (17 जून, 2026) को उस शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया कि सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में एक अहम केस की फाइल गुम हो गई, जिसकी वजह से एक जरूरी मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हो सका.

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने कहा कि वह खुद इस मामले को देखेंगे. यह मामला तब सामने आया जब एक वकील ने सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस वी. मोहना की बेंच के समक्ष इस घटना का उल्लेख किया. वकील ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में एक याचिका दायर की गई थी, लेकिन सुनवाई के लिए उसे अभी तक सूचीबद्ध नहीं किया गया है.

वकील ने बेंच को बताया कि उन्होंने इस बारे में रजिस्ट्रार को पत्र लिखा था, लेकिन मामला कोर्ट में सूचीबद्ध नहीं हो पाया क्योंकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रजिस्ट्री से फाइल कहीं खो गई है. उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए.

वकील ने कहा, 'एसएलपी 8 जून को दायर की गई थी, लेकिन आज तक रजिस्ट्री में इसका पंजीकरण नहीं हुआ है. हमने रजिस्ट्रार को एक पत्र भी लिखा है. ऐसा लगता है कि केस की फाइल रजिस्ट्री में खो गई है और इसी वजह से इसे अदालत के समक्ष सूचीबद्ध नहीं किया गया है.'

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: