पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Indian Army Uniforms: भारतीय सेना में बड़ा बदलाव आर्मी यूनिफॉर्म-2026 मैनुअल लागू, जानें नए ड्रेस कोड के सभी नियम

✍️ Admin 📅 15 June, 2026 ⏰ 06:23 PM 👁 25 views

भारतीय सेना ने अपना नया ड्रेस कोड जारी किया है. पहली बार इस ड्रेस कोड में भारतीय परिधानों को शामिल किया गया है, जिसमें पुरुष सैन्य अधिकारियों के लिए हाफ-जैकेट से लेकर महिला अधिकारियों के लिए सलवार-सूट और साड़ी को शामिल किया गया है. लेकिन ये भारतीय परिधान, सेना और सरकार के रिसेप्शन कार्यक्रमों के लिए मान्य होंगे. अन्यथा, सैन्य आयोजन और ऑपरेशन एरिया के लिए वर्दी पहनी अनिवार्य है.

भारतीय सेना की एडजुटेंट ब्रांच ने 174 पन्नों को नया मैन्युल निकाला है, जिसे आर्मी यूनिफॉर्म-2026 का नाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सेना ने अंग्रेजों से जुड़े प्रतीकों को हटाने की दिशा में नया ड्रेस कोड जारी किया है. अभी तक सेना की ऑफिसर्स मैस और रिसेप्शन कार्यक्रमों में अधिकारियों के लिए पैंट-शर्ट (या सूट) पहनना अनिवार्य था. लेकिन अब बंद-गला (बंडी-जैकेट) और हाफ-जैकेट (मोदी जैकेट) भी पहनकर अधिकारी रिसेप्शन कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: