पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, 'अमेरिका ने भारतीय जहाज़ों पर ईरान के ड्रोन हमले को नाकाम किया'

✍️ Admin 📅 13 June, 2026 ⏰ 09:01 AM 👁 39 views

इमेज स्रोत, Kevin Dietsch/Getty Image अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि 'भारतीय जहाज़ों पर ईरान के ड्रोन हमले को अमेरिकी सेना ने नाकाम कर दिया.' शुक्रवार को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा, "बीती रात हॉर्मुज़ स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाज़ों पर किया गया उनका (ईरान) ड्रोन हमला पूरी तरह नाकाम कर दिया गया. यह पूरी तरह अस्वीकार्य है. उन्हें तुरंत अपनी स्थिति तेज़ी से सुधारनी चाहिए." ग़ौरतलब है कि इस हफ़्ते ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों वाले तीन जहाज़ों पर अमेरिकी नेवी ने हमला किया था, जिनमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर सेटेबेलो के इंजन को निशाना बनाने की बात कही थी. यह वही जहाज़ है, जिस पर हुए हमले में तीनों भारतीय नाविक मारे गए. इसे लेकर भारत ने नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के राजनयिक के साथ कड़ा विरोध दर्ज कराया. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात कर इस घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने शुक्रवार को बताया कि मार्को रुबियो से इस बारे में उनकी बात हुई है. उधर, ईरान ने भी भारतीय नाविकों की मौत के लिए अमेरिका की निंदा की है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने एक्स पर लिखा, "भारतीय कमर्शियल जहाज़ों पर अमेरिका के क्रूर हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है. ये हमले अमेरिका की सशस्त्र लूट और राज्य प्रायोजित समुद्री डकैती की नीति के स्पष्ट प्रमाण हैं." पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के वफ़ादार माने जाने वाले नेता कल्याण बनर्जी ने दो दिन पहले ही अभिषेक बनर्जी को आड़े हाथों लिया था. अभिषेक ममता बनर्जी के भतीजे हैं और टीएमसी महासचिव. कल्याण बनर्जी ने यहाँ तक कह दिया था कि ममता को उनमें या अभिषेक में से किसी एक को चुनना होगा. उन्होंने अभिषेक को अहंकारी बताया था. शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी ने इसका जवाब दिया लेकिन उनका लहजा बहुत ही उदार था. उन्होंने कहा, "जो टॉप लीडर्स मेरे ख़िलाफ़ बोल रहे हैं, पार्टी में इन मुद्दों पर चर्चा करने की पूरी गुंजाइश है. और आप ख़ास तौर पर कह सकते हैं कि कल्याण बनर्जी ने अपनी बात रखी है. कल्याण बनर्जी को मेरे बारे में बोलने का पूरा अधिकार है. उन्हें मेरे बारे में कुछ कड़े शब्द कहने का भी अधिकार है." अभिषेक ने कहा, "कल्याण बनर्जी ने मुझे बचपन से देखा है. उन्होंने मुझे बड़ा होते हुए देखा है. मैं उनकी इन बातों को नकारात्मक रूप में नहीं लेता. हो सकता है कोई ऐसी घटना हुई हो जिससे उन्हें बुरा लगा हो, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा हो." "लेकिन कल्याण बनर्जी के प्रति मेरे मन में कोई व्यक्तिगत नाराज़गी या शिकायत नहीं है. मैं पहले भी उनका सम्मान करता था और आने वाले दिनों में भी करता रहूँगा." संबंधित ख़बर: अभिषेक बनर्जी पर अब ममता समर्थक भी उठाने लगे हैं गंभीर सवाल इमेज स्रोत, Kayla Bartkowski/Getty Images भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ओमान के पास अमेरिकी हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मामले में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की है. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने गल्फ़ में 'अमेरिकी नौसेना के हमलों के ख़िलाफ़ कड़ा विरोध जताया'. फ़ोन पर हुई इस बातचीत के बारे में भारतीय विदेश मंत्री ने एक्स पर बताया, "आज (शुक्रवार) शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात हुई. मैंने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के हमलों के ख़िलाफ़ भारत का कड़ा विरोध दोहराया, जिनमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई." उन्होंने कहा, "कॉमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाने वाली ऐसी घातक कार्रवाई किसी भी तरह से उचित नहीं है." इसी हफ़्ते बुधवार को ओमान के पास ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी नाकाबंदी अभियान के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी. इस हफ़्ते अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में भारतीय चालक दल वाले तीन तेल टैंकरों पर हमला किया है. भारत ने इस मुद्दे पर विरोध दर्ज कराते हुए एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को तलब किया था. - अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों के मारे जाने के बाद मोदी सरकार का रुख़ घेरे में - अमेरिकी हमले में मारे गए सुरेश पटनाला की आख़िरी बातचीत में अपनी पत्नी से किया वादा अधूरा रह गया बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब क्या रास्ता बचा है? - ईरान ने सुलह की कोशिशों के बीच क्या अमेरिका के ख़िलाफ़ जंग की रणनीति बदल दी - ममता बनर्जी कांग्रेस में गईं तो टीएमसी का वज़ूद ख़त्म हो जाएगा या पार्टी तब भी ज़िंदा रहेगी - टीएमसी में 'टूट', ममता की कांग्रेस में 'वापसी' और अभिषेक के स्टेटस पर बोले कीर्ति आज़ाद - '370 रुपये की बिरयानी' और 'वसूली' की ज़िद... प्रणीत मोरे का 'कॉमेडी' शो किस समाज की झलक दिखा रहा है?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: