पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

दस्तावेजों का मुआयना करने कचेहरी आये वृद्ध की सीने में तेज दर्द से मौत कोहराम

✍️ Admin 📅 08 June, 2026 ⏰ 05:12 PM 👁 144 views

गोंडा। सदर तहसील परिसर के अभिलेखागार में दस्तावेजों का मुआयना करने आए 60 वर्षीय वृद्ध अनिल श्रीवास्तव की अचानक सीने में तेज दर्द उठने से मौत हो गई। वह तबियत ज्यादा बिगड़ते ही अचेत होकर गिर पड़े, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। तत्काल प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई।

 मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीपीआर  देकर बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तत्काल उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है।


📤 शेयर करें: