पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

तय समय से पहले ही खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, गर्मी बढ़ी तो AC गाड़ी में बैठ गए अभिजीत दीपके

✍️ Admin 📅 06 June, 2026 ⏰ 06:21 PM 👁 41 views

जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के लिए पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके भीषण गर्मी के बीच करीबन 3:15 बजे धरना स्थल छोड़कर चले गए. वह सुबह करीब 10:30 बजे धरना स्थल पर पहुंचे थे.

जंतर-मंतर पर धरना देने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके भीषण गर्मी के बीच करीब 3:15 बजे धरना स्थल छोड़कर चले गए. वे सुबह करीब 10:30 बजे धरना स्थल पर पहुंचे थे. #AbhijeetDipke #CockroachJanataParty #CJPProtest #ABPNews pic.twitter.com/JZiKpIU5y6

— ABP News (@ABPNews) June 6, 2026

इससे पहले 6 मई को शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी का धरना निर्धारित समय से पहले ही खत्म हो गया. सुबह करीब साढ़े दस बजे पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके धरना स्थल पर पहुंचे थे. दोपहर में बढ़ती गर्मी के बीच कुछ समय के लिए एसी में भी वह बैठे नजर आए. इसके बाद वह दोबारा प्रदर्शन स्थल पर लौटे, लेकिन करीबन 3.15 पर वहां से रवाना हो गए. शाम 4.15 तक जंतर-मंतर का पूरा प्रदर्शन स्थल खाली हो चुका था. पार्टी को दिल्ली पुलिस से शाम 5 बजे तक धरना जारी रखने की अनुमति मिली हुई थी. सीजेपी का यह पहला प्रदर्शन निर्धारित समय से पहले समाप्त हो गया. 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: