पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

दिल्ली में पानी की कमी को लेकर सीएम रेखा गुप्ता के बयान की क्यों हो रही चर्चा

✍️ Admin 📅 05 June, 2026 ⏰ 09:03 AM 👁 58 views

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने बयान की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दिल्ली में पानी की कमी को लेकर उनके ताज़ा बयान को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. रेखा गुप्ता ने कहा है कि गर्मी के कारण पानी भाप बनकर उड़ जाता है जिसकी वजह से पानी की कमी हो गई है. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ''पानी की कितनी दिक्कत हो रही है. आजकल के समय में जब इतनी भरी गर्मी पड़ रही है. पानी हमारा जो आता है, बीच में कुछ पानी इवैपोरेट (भाप बनकर उड़ जाना) हो जाता है, तो उसके कारण कमी हो जाती है.'' तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रेखा गुप्ता के इस बयान को शेयर करते हुए लिखा, ''दिल्ली में पानी के संकट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के ये विचार हैं.'' कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली में पानी का संकट है और यह यहाँ की मुख्यमंत्री के विचार हैं. भगवान बचाए. बीजेपी में ऐसे शिरोमणियों की भरमार है." कांग्रेस की एक अन्य प्रवक्ता रागिनी नायक ने एक्स पर लिखा, “जो पानी हमारा आता है, वो बीच में इवैपोरेट हो जाता है इसीलिए पानी की कमी हो रही है. दिल्ली में पानी की किल्लत पर ये हैं दिल्ली की मुख्य-मंत्री रेखा गुप्ता जी के विचार." सोशल मीडिया पर भी कई यूज़र्स ने इस बयान पर तंज कसते हुए टिप्पणी की है. रेखा गुप्ता इससे पहले भी एक्यूआई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े अपने बयानों की वजह से विपक्षी दलों के निशाने पर रही हैं. कांग्रेस पार्टी ने पवन खेड़ा को राज्यसभा चुनावों के लिए कर्नाटक से अपना अपना उम्मीदवार बनाया है. पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कर्नाटक जैसे खूबसूरत राज्य से राज्यसभा के लिए नॉमिनेट होना मेरे लिए सम्मान की बात है. मुझे उम्मीद है कि नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा और विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरूँगा.” पवन खेड़ा ने ख़ुद को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं के प्रति आभार जताया है. बीते दिनों पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद वो सुर्खियों में रहे. खेड़ा के ख़िलाफ़ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा की एफ़आईआर पर असम पुलिस की अपराध शाखा ने मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज किया था. कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मंसूर अली ख़ान को भी उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, राजस्थान से नीरज डांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड से प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के पूर्व महासचिव और संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप के निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "डॉक्टर सुभाष सी कश्यप के निधन से गहरा दुख हुआ, जिन्होंने लोकसभा के महासचिव के रूप में काम किया था. वे भारत के अग्रणी संवैधानिक विद्वानों में से एक थे, जिनका संसदीय और संवैधानिक विमर्श में योगदान हमारे समाज को समृद्ध करने वाला रहा." पीएम मोदी ने लिखा, "उनके लेखन और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय थी. उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएँ." सुभाष कश्यप के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत कई अन्य नेताओं ने भी शोक जताया है. 97 साल के सुभाष कश्यप कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्हें भारतीय संविधान के विशेषज्ञ के तौर पर जाना जाता था. उन्होंने इस पर किताब भी लिखी है. सुभाष कश्यप लोकसभा के सातवें, आठवें और नौवें कार्यकाल के दौरान इसके महासचिव रहे थे. वे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 'वन नेशन वन इलेक्शन' यानी 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की संभावना पर विचार करने के लिए बनाई गई उच्चस्तरीय समिति के सदस्य भी थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो जाएगा. ट्रेड डील को लेकर उन्होंने कहा, ”हम एक समझौते पर पहुँच जाएँगे, क्योंकि मुझे प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) बहुत पसंद हैं. वे मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारी आपस में अच्छी बनती है. हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं." हालांकि एक बार ट्रंप ने फिर दोहराया कि 'भारत ने अमेरिका पर बहुत ज़्यादा टैरिफ़ लगाए और इसके बदले अमेरिका को कुछ नहीं मिला.' व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "सालों तक भारत ने अमेरिका का फ़ायदा उठाया... उन्होंने हम पर बहुत ज़्यादा टैरिफ़ लगाए और बदले में कुछ नहीं दिया. अब स्थिति बिल्कुल विपरीत है. अब हम भारत से काफ़ी पैसा कमा रहे हैं.” ग़ौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत लंबे समय से जारी है लेकिन अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. 'सरकार ने नीट ठीक से कराई होती तो मेरी बेटी ज़िंदा होती', नागपुर की स्टूडेंट ने की आत्महत्या, पुलिस ने क्या बताया? कोच्चि की इस जगह को छोड़कर यहां के यहूदी आख़िर कहां चले गए? राहुल गांधी के 'आर्थिक सुनामी' और मोदी सरकार के भविष्य वाले बयान पर मचा सियासी घमासान ख़ान सर कोचिंग सेंटर फ़ायरिंग: पुलिस ने कोचिंग के ही दो बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: