पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Monsoon 2026 Knock Soon: 4 जून को भारत के केरल तट से टकराएगा मॉनसून, पूरे देश में शुरू होगा बारिश का दौर

✍️ Admin 📅 02 June, 2026 ⏰ 09:05 PM 👁 26 views

Weather Report Update: भारत में जल्द ही अगले दो दिन के भीतर मानसून 2026 दस्तक दे सकता है. यह जानकारी भारत के मौसम विभाग ने जारी की है. आईएमडी ने मंगलवार को यह पूर्वानुमान जताया है. ऐसे में चार जून के आसपास मानसून केरल में दस्तक दे सकता है. केरल में मानसून आम तौर पर एक जून के आसपास पहुंच जाता है. इसे दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून-सितंबर) की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

आईएमडी की मानें तो दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप तथा केरल और तमिलनाडु के कुछ भागों में चार जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के बाकी भागों में भी इसी तारीख के आसपास आगे बढ़ेगा.

केरल में मानसून की दस्तक 26 मई के आसपास होगी

आईएमडी ने पहले अनुमान जताया था कि केरल में मानसून की दस्तक 26 मई के आसपास होगी. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. बाद में विभाग ने 29 मई को कहा कि मानसून अगले हफ्ते पहुंच सकता है. पिछले हफ्ते विभाग ने अपने संशोधित पूर्वानुमान में कहा कि इस बार मानसूनी बारिश सामान्य से कम रहेगी. आईएमडी ने कहा कि भारत में इस साल दीर्घकालिक औसत (एलपीए) की 90 फीसदी बारिश होने की संभावना है. एलपीए से आशय किसी विशेष क्षेत्र में एक निश्चित अवधि (जैसे कि एक महीने या एक मौसम) के दौरान दर्ज की गई बारिश से है. इसका औसत आमतौर पर 30 से 50 वर्षों की लंबी अवधि के आधार पर निकाला जाता है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: