पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

✍️ Admin 📅 31 May, 2026 ⏰ 07:11 AM 👁 53 views

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में हिंसा के बाद मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने पहुंचे टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि  बंगाल में पॉलिटिकल हिंसा रुकनी चाहिए. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सत्ता में कोई भी पार्टी हो गुंडागर्दी का कल्चर जारी है.

अधीर चौधरी ने कहा, 'देखिए, बंगाल में उन्होंने जो कल्चर बनाया है, वे अब खुद उसी कल्चर के शिकार हो रहे हैं. जो गुंडागर्दी TMC पार्टी करती थी, वही अब BJP कर रही है. यह वही बात है. बंगाल में TMC के राज में हमने जो गुंडागर्दी देखी, वह खत्म नहीं हुई है, यह अभी भी जारी है. मैं कह रहा हूं कि यह सब बंद होना चाहिए.'

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

ममता बनर्जी ने भी अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने सीधे तौर पर इस हमले के लिए बीजेपी को निशाना बनाया है. साथ ही बीजेपी को हत्यारा करार दिया है. टीएमसी चीफ अभिषेक बनर्जी से मिलने के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचीं. हालांकि बाद में उन्हें कोलकाता शिफ्ट किया गया, लेकिन चेकअप के बाद टीएमसी सांसद को डिस्चार्ज कर दिया गया. 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: