Rahul Gandhi with Auto Driver: जमीन पर बैठ ऑटो चालकों संग खाना खाते दिखे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तस्वीरें वायरल
दिल्ली के बंगाली मार्केट इलाके में स्थित टोडरमल पार्क में आज अलग माहौल देखने को मिला. आम दिनों में यहां लोग घूमने और आराम करने आते हैं, लेकिन आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पहुंचने से जगह चर्चा में आ गई. राहुल गांधी अचानक पार्क पहुंचे और वहां मौजूद ऑटो चालकों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की. उन्होंने किसी बड़े मंच या सभा की जगह सीधे आम लोगों के बीच बैठना पसंद किया. इस दौरान राहुल गांधी ने ऑटो चालकों के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया.
मुलाकात के दौरान ऑटो चालकों ने अपनी रोजमर्रा की समस्याएं और कामकाज से जुड़ी परेशानियां राहुल गांधी के सामने रखीं. राहुल गांधी ने उनकी बातें ध्यान से सुनीं और उनसे खुलकर बातचीत की. पूरे कार्यक्रम का माहौल बेहद साधारण और अनौपचारिक रहा. वहां न कोई बड़ा मंच था और न ही ज्यादा औपचारिकता देखने को मिली. इसी वजह से पार्क में मौजूद लोगों के बीच यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गई. राहुल गांधी की यह मुलाकात आम लोगों के बीच जाकर सीधे संवाद करने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है
स्रोत: ABP Hindi