पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Karnataka CM News Live: सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर, दिल्ली में राहुल गांधी-खरगे से की मुलाकात

✍️ Admin 📅 29 May, 2026 ⏰ 10:38 AM 👁 44 views

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा अब आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है.  बेंगलुरु लौटने के बाद राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने  शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया. अब कर्नाटक के डिप्टी चीफ मिनिस्टर डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. हालांकि नई सरकार के गठन और पूरी प्रक्रिया पूरी होने तक सिद्धारमैया कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे.इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच गए हैं. यहां दोनों नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ नई कैबिनेट को लेकर चर्चा करेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते 1 या 3 जून के बीच डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार डीके शिवकुमार अगले हफ्ते नए मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. कांग्रेस सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए चार डिप्टी चीफ मिनिस्टर भी बना सकती है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के बाद सिद्धारमैया ने 28 मई को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. हालांकि उस समय राज्यपाल शहर से बाहर थे, इसलिए इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं हो सका था. अब राज्यपाल की मंजूरी के बाद कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है और जल्द ही नई सरकार का गठन होने की संभावना है. कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने गुरुवार (28 मई 2026) को इस पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे के दो दिन पहले ही पार्टी आलाकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ने का निर्देश दिया था. सिद्धरमैया ने यहां लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंपने के तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री और संभावित उत्तराधिकारी शिवकुमार एवं अन्य मंत्रिमंडल सहयोगी भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि मैंने बार-बार कहा था कि जब भी पार्टी आलाकमान मुझे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा. आलाकमान ने मुझे दो दिन पहले पद छोड़ने का निर्देश दिया था, जिसके अनुसार मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया. मुझे दो बार कर्नाटक के लोगों की सेवा करने का मौका मिला जिसके लिए मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे को धन्यवाद देता हूं. सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक में कल (30 मई) शाम 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. विधानसभा के कॉन्फ्रेंस हॉल में मीटिंग होगी. दिल्ली में सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद केसी वेणुगोपाल राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया ने मंत्रिमंडल की अपनी सूची वेणुगोपाल को दी है. सिद्धारमैया के फॉर्मूले लेकर वेणुगोपाल राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हैं. 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: