पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

विराट कोहली से विवाद के बाद ट्रैविस हेड के ट्रोल होने पर उनकी पत्नी ने क्या कहा

✍️ Admin 📅 25 May, 2026 ⏰ 09:01 AM 👁 51 views

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रैविस हेड और उनकी पत्नी जेसिका को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. यह सब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ट्रैविस हेड और भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली के बीच हुए विवाद के बाद हुआ. दरअसल, शुक्रवार रात हैदराबाद में खेले गए मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने थे. मैच के दौरान कोहली और ट्रैविस हेड के बीच कई इशारे हुए, लेकिन जब मैच ख़त्म हुआ और ट्रैविस हेड ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया तो कोहली नज़रअंदाज़ करते हुए आगे बढ़ गए. इस वाक़ये के बाद कोहली के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर ट्रैविस हेड पर हमला शुरू कर दिया. ट्रैविस हेड की पत्नी जेसिका ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट द एडवरटाइज़र से कहा, "यह उसी दुर्व्यवहार जैसा लग रहा है जो वर्ल्ड कप के बाद हुआ था." जेसिका ने कहा, "सुबह उठते ही सोशल मीडिया पर गालियां दिखीं… हम ठीक हैं लेकिन वे मेरे दोस्तों और परिवार को निशाना बना रहे हैं. खेल में जोश और जुनून तो रहेगा ही, लेकिन खिलाड़ियों और उनके परिवारों से बात करने का तरीक़ा भी मायने रखता है." गौरतलब है कि राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइज़र्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स को 55 रन से हराया. कोहली ने 11 गेंदों पर 15 रन बनाए और मैच ख़त्म होने पर हेड से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. मैच के दौरान हेड और कोहली के बीच तीखी बहस हुई, हालांकि यह साफ़ नहीं है कि झगड़ा किस वजह से शुरू हुआ. संबंधित कहानी: हैदराबाद के साथ मैच में कोहली ने ऐसा क्या किया जिसकी पाकिस्तान में हो रही चर्चा इमेज स्रोत, SAM PANTHAKY/AFP via Getty Images पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी जीत दर्ज की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 'लोकतंत्र की जीत' बताया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "फाल्टा के लोगों ने अपनी बात कह दी. लोकतंत्र जीता है और डराने की कोशिश हार गई है. "श्री देबांग्शु पांडा जी को फाल्टा में रिकॉर्ड मार्जिन से जीतने पर बधाई. यह दिखाता है कि पश्चिम बंगाल के लोगों का बीजेपी पर अटूट भरोसा है. लोग पश्चिम बंगाल सरकार का अलग-अलग क्षेत्रों में किया गया बेहतरीन काम देख रहे हैं और इसलिए उन्होंने हमें और आशीर्वाद देने का फ़ैसला किया." उन्होंने लिखा, "पश्चिम बंगाल के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को मेरी शुभकामनाएं, उन्होंने शानदार काम किया है. हम आगे भी पश्चिम बंगाल की तरक़्क़ी के लिए काम करते रहेंगे." उल्लेखनीय है कि बीजेपी के देबांग्शु पांडा एक लाख से ज़्यादा वोटों से चुनाव जीते हैं. उन्होंने 1,49,666 यानी कि 71.2% वोट हासिल किए. दूसरे नंबर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के शंभु नाथ कुर्मी रहे, जिन्हें 40645 (19.34%) वोट मिले. कांग्रेस यहाँ तीसरे नंबर पर रही जिसके प्रत्याशी अब्दुर रज़्ज़ाक को 10084 (4.8%) वोट मिले. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर ख़ान के नाम पर भी 7783 (3.7%) वोट मिले हैं, हालांकि मतदान से पहले उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का एलान किया था. संबंधित कहानी: फाल्टा सीटः बीजेपी जीती, चुनाव मैदान से हटने के बाद भी क्यों पड़े जहांगीर ख़ान के नाम पर वोट इमेज स्रोत, Mark Wilson/Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो भारत के प्रधानमंत्री मोदी को बहुत पसंद करते हैं और भारत अमेरिका पर भरोसा कर सकता है. दरअसल, अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक समारोह हो रहा था. इस दौरान अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने लाइव कॉल के ज़रिए डोनाल्‍ड ट्रंप को समारोह से जोड़ा. ट्रंप ने कॉल पर कहा, "आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी. वो बहुत अच्छे हैं, वो मेरे दोस्त हैं. मैं कहना चाहता हूं कि आप लोग बहुत अच्छे हैं. भारत और अमेरिका कभी इतने क़रीब नहीं रहे. भारत मुझ पर और हमारे देश पर 100% भरोसा कर सकता है." "अगर उन्हें कभी मदद चाहिए होगी, तो उन्हें पता है किसे कॉल करना है. वो यहीं कॉल करेंगे. हम अच्छा कर रहे हैं, हम रिकॉर्ड बना रहे हैं. हमारी अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड स्तर पर है, हमारा स्टॉक मार्केट रिकॉर्ड स्तर पर है. मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं." गौरतलब है कि 23 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और पीएम मोदी की मुलाक़ात हुई थी. तब सर्जियो गोर ने कहा था कि रुबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने के लिए आधिकारिक निमंत्रण दिया है. संबंधित कहानी: रुबियो के सामने जयशंकर बोले- हमारे लिए 'इंडिया फ़र्स्ट', कई स्रोतों से सस्ती ऊर्जा आपूर्ति करेंगे सुनिश्चित इमेज स्रोत, NISHIMURA / AFP via Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान के मुद्दे पर बातचीत करने वाले अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि जल्दबाज़ी में समझौता ना करें. हालांकि, इससे पहले रिपोर्टों में कहा गया था कि समझौता क़रीब है. डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि वो ईरान के साथ अच्छा समझौता करेंगे. इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान हुए समझौते की आलोचना की. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक़, जिस समझौते पर अब चर्चा हो रही है उसमें 60 दिन का युद्धविराम बढ़ाना, होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर आगे की बातचीत शामिल है. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "अगर मैं ईरान के साथ समझौता करता हूं, तो वह अच्छा और सही होगा. ओबामा वाला नहीं, जिससे ईरान को बहुत सारा नक़द पैसा मिला और परमाणु हथियार बनाने का रास्ता खुल गया. "हमारा समझौता बिल्कुल उल्टा है, लेकिन किसी ने इसे देखा नहीं है और किसी को पता भी नहीं है कि यह क्या है. यह अभी पूरी तरह तय भी नहीं हुआ है. इसलिए उनकी मत सुनो जो इसकी आलोचना कर रहे हैं, इसके बारे में उन्हें कुछ पता ही नहीं है." उन्होंने लिखा, "मुझसे पहले वालों को यह समस्या कई साल पहले हल करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने नहीं किया. मैं ख़राब समझौते नहीं करता." गौरतलब है कि रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने उम्मीद जताई थी कि वो दूसरे दौर की बातचीत की मेज़बानी करेंगे. संबंधित कहानी: ईरान जंग पर रुबियो ने दिए 'जल्द अच्छी ख़बर' के संकेत, ईरानी मीडिया ने कहा अमेरिका की ओर से 'अटकी' है बात बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - पेट्रोल, डीज़ल के दाम फिर बढ़े, जानिए अब कितने रुपए लीटर मिलेगा - रुबियो के सामने जयशंकर बोले- हमारे लिए 'इंडिया फ़र्स्ट', कई स्रोतों से सस्ती ऊर्जा आपूर्ति करेंगे सुनिश्चित - ईरान जंग पर रुबियो ने दिए 'जल्द अच्छी ख़बर' के संकेत, ईरानी मीडिया ने कहा अमेरिका की ओर से 'अटकी' है बात - फाल्टा सीटः बीजेपी जीती, चुनाव मैदान से हटने के बाद भी क्यों पड़े जहांगीर ख़ान के नाम पर वोट

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: