पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

पेट्रोल-डीज़ल महंगा होने पर विपक्षी पार्टियों की तीखी प्रतिक्रिया

✍️ Admin 📅 23 May, 2026 ⏰ 09:02 AM 👁 51 views

इमेज स्रोत, Alain JOCARD / AFP via Getty Images पाकिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतें कम की गई हैं. पाकिस्तान की सरकार ने ईद-उल-अज़हा से पहले शुक्रवार को पेट्रोल की क़ीमत छह पाकिस्तानी रुपये कम करने का एलान किया है. बीबीसी उर्दू ने पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय के पेट्रोलियम डिवीज़न के बयान का हवाला देते हुए बताया, पेट्रोल की क़ीमत छह पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर घटाई गई है, वहीं डीज़ल की क़ीमत भी 6.80 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर कम की गई है. अब पेट्रोल की क़ीमत 403.78 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की क़ीमत 402.78 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है. पिछले हफ़्ते भी पाकिस्तान में पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें पांच पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर कम की गई थीं. हालांकि, इससे पहले पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें क़रीब 15 पाकिस्तानी रुपये बढ़ाई गई थीं. पाकिस्तान में मार्च से अब तक पेट्रोलियम उत्पादों की क़ीमतें पांच बार बढ़ाई गई हैं. मार्च में पहली दफ़ा पेट्रोल की क़ीमत में इज़ाफ़े से पहले इसकी क़ीमत 255 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर थी. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहले आधिकारिक भारत दौरे पर शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी. सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, "मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं. शनिवार को वह कोलकाता पहुंचे और यह उनका पहला भारत दौरा है. बाद में आज वह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करेंगे. इस मुलाक़ात में व्यापार, तकनीक, रक्षा, क्वाड और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है." गोर ने एक अन्य एक्स पोस्ट में कहा, "क्वाड बैठक ट्रंप की उस सोच को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है, जिससे अमेरिका-भारत साझेदारी और मज़बूत हो सके." गौरतलब है कि रुबियो 23 से 26 मई तक भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे. रुबियो क्वॉड गुट के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने नई दिल्ली आ रहे हैं. क्वॉड में अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं. संबंधित कहानी: मार्को रुबियो ने दिल्ली आने से पहले जो कहा क्या वह भारत की उलझन बढ़ाता है? इमेज स्रोत, Mykola Tys/SOPA Images/LightRocket via Getty Images भारत में शनिवार यानी 23 मई को पेट्रोल और डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल 87 पैसे और डीज़ल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़,दिल्ली में पेट्रोल के दाम 87 पैसे बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. डीज़ल के दाम 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. 15 मई से अब तक यह तीसरी बार दाम बढ़े हैं. लगातार होती इस बढ़ोतरी के पीछे मध्य-पूर्व में चल रहा तनाव भी है, जिसके कारण तेल सप्लाई बाधित हुई है. गौरतलब है कि इस महीने सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीज़ल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. इसके बाद 19 मई को क़रीब 90 पैसे की दूसरी बढ़ोतरी हुई. इमेज स्रोत, RAVEENDRAN/AFP via Getty Images मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फ़ॉरेक्स रिज़र्व) कम हुआ है. देश का फ़ॉरेक्स रिज़र्व 8.094 अरब अमेरिकी डॉलर घटकर 688.894 अरब अमेरिकी डॉलर पर आ गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने भारतीय रिज़र्व बैंक के हवाले से बताया कि यह गिरावट 15 मई को ख़त्म हुए सप्ताह में हुई है. हालांकि, इससे ठीक पहले 8 मई को ख़त्म हुए सप्ताह में फ़ॉरेक्स रिज़र्व 6.295 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 696.988 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया था. दरअसल, इस साल फ़ॉरेक्स रिज़र्व 27 फ़रवरी को सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंच गया था, यह 728.494 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया था. लेकिन इसके बाद मध्य-पूर्व में संघर्ष शुरू होने से कई हफ़्तों तक इसमें गिरावट आई. इस दौरान रुपये पर दबाव बढ़ा और आरबीआई को डॉलर बेचकर विदेशी मुद्रा बाज़ार में दख़ल देना पड़ा. संबंधित कहानी: विदेशी मुद्रा भंडार के लिहाज़ से ये 10 बड़े देश, भारत के अरबों डॉलर भी काफ़ी क्यों नहीं बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. भोजशाला पर फ़ैसले के बाद पहला शुक्रवारः 'हम जीत गए' और 'हमसे छीन लिया गया' के बीच धार 'बच्चे कहते हैं, बाबा रोटी दो... मैं कहां से दूं?': अपने बच्चों को बेचने के लिए मजबूर अफ़गान परिवार भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं लेकिन देश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना हमज़ा बुरहान: मुज़फ़्फ़राबाद में मारे गए 'कॉलेज प्रिंसिपल' का पुलवामा से क्या है नाता? हरदोई में शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती के ब्रेस्ट को नुक़सान पहुंचाया

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: