पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

TMC Swapna Barman: 'नहीं पता था कि राजनीति में इतना दर्द होता है...', TMC की गोल्ड मेडलिस्ट कैंडिडेट ने चुनाव में हार के बाद कर ली तौबा!

✍️ Admin 📅 18 May, 2026 ⏰ 02:47 PM 👁 36 views

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली स्वप्ना बर्मन इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद हार का सामना करने वाली स्वप्ना अब राजनीति में आने के अपने फैसले पर भी सवाल उठा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में उनके घर में आग लग गई थी. इस घटना के बाद से वह काफी परेशान बताई जा रही हैं. स्वप्ना का आरोप है कि कुछ गुंडों ने उनके घर में आग लगाई.

रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को वह जलपाईगुड़ी के कोतवाली थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई. बताया गया कि उस समय उनके साथ टीएमसी का कोई नेता मौजूद नहीं था. स्वप्ना बर्मन ने रायगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार दिनेश सरकार से हुआ था, जिसमें उन्हें करीब 21 हजार वोटों से हार मिली. चुनाव हारने के बाद उनकी परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने भी उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: