पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

NEET Paper Leak: टेलीग्राम का इस्तेमाल, नासिक में कोचिंग क्लास वालों से पूछताछ... NEET पेपर लीक में CBI की रडार पर कौन?

✍️ Admin 📅 17 May, 2026 ⏰ 10:06 AM 👁 122 views

NEET पेपर लीक मामले में संदिग्ध शुभम खैरनार को नासिक से CBI की तरफ से गिरफ्तार किए जाने के बाद जांच और तेज हो गई है. अब उसके संपर्क में रहे कई लोग भी जांच एजेंसी की नजर में आ गए हैं. जानकारी के अनुसार नासिक में कुछ कोचिंग क्लास चलाने वालों से भी पूछताछ की जा रही है. CBI यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की भूमिका हो सकती है और नेटवर्क कितना बड़ा है.

CBI की जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस कथित पेपर लीक साजिश में टेलीग्राम ऐप का काफी इस्तेमाल किया गया था. अब एजेंसी इस डिजिटल एंगल की भी गहराई से जांच कर रही है कि किस तरह से सवाल-पत्र या जानकारी साझा की गई होगी.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: