पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

हवाई किराए में बेहिसाब बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, केंद्र से जवाब मांगते हुए कहा- यात्रियों के बारे में करिए विचार

✍️ Admin 📅 15 May, 2026 ⏰ 03:27 PM 👁 34 views

त्योहारों और छुट्टियों के दौरान निजी एयरलाइंस द्वारा हवाई किराए में मनमानी बढ़ोतरी और अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी चिंता व्यक्त की है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने इसे यात्रियों का 'शोषण' कहते हुए केंद्र सरकार और डायरेक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से जवाब तलब किया है.

बेलगाम हवाई किराए को लेकर एस लक्ष्मीनारायण नाम के याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. याचिका में कहा गया है कि एयरलाइंस कंपनियां अपनी मर्जी से किराया तय कर रही हैं. अक्सर किराया काफी महंगा होता है. लोगों को इसका कारण पता नहीं चल पाता. टिकट की कीमत को लेकर स्पष्ट नियम होने चाहिए. याचिका में किराए की अधिकतम सीमा तय करने, यात्रियों के मुफ्त चेक इन सामान का वजन दोबारा 25 किलोग्राम करने जैसी मांगें भी की गई हैं.

शुक्रवार, 15 मई को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक ही दिन और एक ही रूट पर अलग-अलग एयरलाइंस के किराए में भारी अंतर पर सवाल उठाए. जजों ने कहा कि कई बार एक एयरलाइन उसी सेक्टर के लिए 8,000 रुपये ले रही होती है, जबकि दूसरी 18,000 रुपये.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: