48 घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन खत्म! रूसी तेल खरीद पर फिर से लगेगी रोक? तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तनाव के साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगी नाकेबंदी से परेशान भारत की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ने वाली हैं. दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत समेत कुछ अन्य देशों को रूस से कच्चा तेल आयात करने की दी गई छूट की डेडलाइन 48 घंटे बाद यानी शनिवार (16 मई, 2026) को खत्म होने वाली है. ऐसे में भारत की तेल रिफाइनरी कंपनियां की टेंशन काफी ज्यादा बढ़ गई है.
जैसे-जैसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दी गई डेडलाइन अपने अंत की तरफ बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस बात की चिंता भी बढ़ रही है कि अगर अमेरिका की तरफ से दी गई इस छूट को और आगे नहीं बढ़ाया जाता है, तो इससे भारत की तेल रिफाइनरियों को रूस से कच्चे तेल के आयात को कम करना पड़ सकता है और उन्हें दूसरे देशों से ऊंची कीमतों पर कच्चे तेल के कार्गों खरीदने पड़ सकते हैं. जिसके कारण भारत की तेल खरीद की लागत में भी इजाफा हो सकता है.
रूसी तेल आयात रूकी, तो भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें
स्रोत: ABP Hindi